लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने अपने नागरिकों को नेपाल की यात्रा के प्रति आगाह किया

By भाषा | Updated: May 8, 2021 16:55 IST

Open in App

(शिरिष बी प्रधान)

काठमांडू, आठ मई अमेरिकी सरकार ने अपने नागरिकों को नेपाल की यात्रा करने को लेकर सावधान किया है। सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर वहां सीमित चिकित्सा सुविधा के प्रति भी सतर्क किया है।

विदेश मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर नोटिस जारी कर नेपाल जाने के इच्छुक अपने नागरिकों को कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की पृष्ठभूमि में वहां सीमित चिकित्सा और सरकारी सेवाओं के प्रति आगाह किया है।

शुक्रवार को अपलोड नोटिस में कहा गया, ‘‘ गौर करिए कि वहां अवसंरचना, सरकारी सेवाएं और चिकित्सा सहायता अमेरिकी मानक के अनुरूप नहीं हो सकती है।’’

उल्लेखनीय है कि नेपाल में कोविड-19 टीके और जरूरी चिकित्सा आपूर्ति की कमी है। संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से अस्पतालों में बिस्तर और ऑक्सीजन की कमी हो गई है।

अमेरिकी प्रशासन ने स्वेच्छा से अपने सरकारी कर्मचारियों के परिवारों के सदस्यों और गैर आपात सेवा के सरकारी कर्मचारियों को नेपाल से लौटने की अनुमति दे दी है।

इस बीच, नेपाल ने बृहस्पतिवार से सभी अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों को स्थगित कर दिया है।

यहां स्थित अमेरिकी दूतावास ने नोटिस जारी कर कहा कि मौजूदा लॉकडाउन की वजह से भारत के लिए सप्ताह में दो उड़ानों को छोड़ काठमांडू से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़नें स्थगित कर दी गई हैं।

दूतावास ने कहा, ‘‘हालांकि, लॉकडाउन के दौरन चार्टर्ड उड़ानों का विकल्प है, पर अभी ऐसी कोई योजना नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला