लाइव न्यूज़ :

डोनाल्‍ड ट्रंप चीन के खिलाफ युद्ध छेड़ने के मूड में थे, अमेरिकी सैन्य प्रमुख ने चीनी जनरल को किया था फोन!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 15, 2021 15:48 IST

वाशिंगटन पोस्ट ने मंगलवार को खुलासा किया है कि शीर्ष अमेरिकी जनरल मार्क मिले ने गुप्त रूप से अपने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जनरल ली जुओचेंग को दो बार फोन किया था।

Open in App
ठळक मुद्देजॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष यूएस जनरल मार्क मिले ने 30 अक्टूबर 2020 को फोन किया था।जनरल मिले को आशंका थी कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनाव में हार को देखते हुए चीन पर हमला कर सकते हैं। 6 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने अमेरिकी संसद के बाहर जमकर हिंसा की थी।

वॉशिंगटनः अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में चीन के साथ रिश्ते काफी ज्यादा बिगड़ गए थे। राष्ट्रपति चुनाव में हार के खतरे को देखते हुए चीन पर हमले की आशंका मंडराने लगी थी।

 

वाशिंगटन पोस्ट ने मंगलवार को खुलासा किया है कि शीर्ष अमेरिकी जनरल मार्क मिले ने गुप्त रूप से अपने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जनरल ली जुओचेंग को दो बार फोन किया था। कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चीन के साथ युद्ध छेड़ सकते थे।

जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष यूएस जनरल मार्क मिले ने 30 अक्टूबर 2020 को फोन किया था। फिर दोबारा 8 जनवरी को फोन किया था। जनरल मिले को आशंका थी कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनाव में हार को देखते हुए चीन पर हमला कर सकते हैं। 

इससे पहले 6 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने अमेरिकी संसद के बाहर जमकर हिंसा की थी। जनरल मिले ने बातचीत में चीनी समकक्ष को आश्वासन दिया कि अमेरिका में शांति है और हमला नहीं करने जा रहे हैं। यदि कुछ होता है तो समय रहते अलर्ट कर दिया जाएगा।

यह रिपोर्ट "पेरिल" नाम की नई किताब पर आधारित है। पत्रकार बॉब वुडवर्ड और रॉबर्ट कोस्टा की एक नई किताब अगले सप्ताह लॉन्च होने वाली है। पत्रकारों ने दावा किया है कि 200 सूत्रों के बातचीत के बाद यह किताब लिखी गई है। 

हालांकि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस आरोप को मनगढ़ंत बताया है। उन्होंने कहा कि यह कहानी सच है तो मिले पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। मैंने कभी चीन पर हमला करने के बारे में सोचा भी नहीं था। मिले के कार्यालय ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। 

रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर मार्को रुबियो ने राष्‍ट्रपति जो बाइडेन से कहा है कि वो तुरंत जनरल मिले को बाहर करें। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर, व्हाइट हाउस के प्रवक्ता काराइन जीन-पियरे ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ और रक्षा विभाग को सवाल भेजे। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाजो बाइडनचीनशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक