लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने ईरान के पैसेंजर प्लेन को हवा में घेरा, दहशत में आ गए थे सारे यात्री

By भाषा | Updated: July 24, 2020 14:17 IST

अमेरिका के F-15 लड़ाकू व‍िमानों ने ईरान के एक यात्री व‍िमान को हवा में घेर ल‍िया था। इससे महान एयर के व‍िमान को अचानक से अपनी ऊंचाई को बदलना पड़ा था। बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम से यात्रियों में दहशत फैल गई।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के एक अधिकारी ने बाद में बताया कि उनका लड़ाकू विमान ईरानी विमान के पास से निकला जरूर, लेकिन सुरक्षित दूरी बनाकर। ईरान ने शुरुआत में इस घटना के लिए इज़राइल को भी जिम्मेदार ठहराया था।

तेहरान: तेहरान से बेरूत जा रहे ईरान के एक विमान को गुरुवार(23 जुलाई) को हवा में अमेरिका के दो लड़ाकू विमानों ने परेशान किया। हालांकि ईरानी विमान किसी तरह लेबनान के हवाई-अड्डे पर सुरक्षित उतर गया। तेहरान के सरकारी टेलीविजन ने यह जानकारी दी।

वहीं अमेरिका के एक अधिकारी ने बाद में बताया कि उनका लड़ाकू विमान ईरानी विमान के पास से निकला जरूर, लेकिन सुरक्षित दूरी बनाकर। लेबनान हवाई-अड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि ‘महान एयर’ का विमान संख्या 1152 गुरुवार शाम तय समय पर ही बेरूत में उतरा। नाम उजागर ना करने की शर्त पर अधिकारी ने बिना विस्तृत जानकारी दिए बस इतना ही बताया।

वहीं ईरान ने शुरुआत में इस घटना के लिए इज़राइल को भी जिम्मेदार ठहराया था। सीरिया की सरकारी मीडिया ने दमिश्क के नागर विमानन अधिकारियों के हवाले से कहा कि दो विमानों ने दक्षिणी-पश्चिमी सीरिया के अल-तनफ इलाके में ईरान के यात्री विमान को ‘‘रोका’’ था। इन दोनों विमानों के अमेरिकी नेतृत्व वाले संगठन के होने की आशंका है।

अल-तनफ इलाके में 2016 से अमेरिकी सैनिक इस्लामिक स्टेट के आंतकवादियों से लड़ रहे हैं। यह इलाका इराक और जॉर्डन से लगी सीरियाई सीमा के समीप है। ईरानी टीवी की खबर के अनुसार लड़ाकू विमान ईरानी एयर बस ‘ए310’ के 100 मीटर के दायरे में आ गए थे। इसके बाद पायलट ने तुरंत ही विमान को नीचे कर उससे टकराने से बचाया।

वहीं अमेरिकी नौसेना के कप्तान एवं सेंट्रल कमान के प्रवक्ता बिल अर्बन ने कहा कि यूएस एफ-15 लड़ाकू विमान ने करीब 1000 मीटर की दूरी से ‘महान एयर’ के यात्री विमान का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा, ‘‘अल-तनफ गढ़ में संगठन बल के सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दृश्य निरीक्षण किया गया।’’

टॅग्स :अमेरिकाईरान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?