लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: एक कपकेक के लिए दो बहनों ने 3 साल के मासूम की पीट-पीटकर की हत्या

By IANS | Updated: February 2, 2018 14:09 IST

लैशिर्ले ने बच्चे के इस हरकत पर उसे बेसबाल बैट से पीटना शुरू कर दिया, जबकि ग्लेंड्रिया ने उसे खूब थप्पड़ जड़े।

Open in App

अमेरिका के अटलांटा शहर में दो बहनों ने तीन साल के बच्चे की बेरहमी से पीट-पीटकर जान ले ली। मासूम का कसूर बस इतना था कि उसने चुपके से रसोई से कपकेक ले लिया था। बीबीसी ने पुलिस के हवाले से बताया कि केजुआन मेसन ने रसोई से कपकेक ले लिया गया। उस दौरान घर पर दोनों बहनें ग्लेंड्रिया और लैशिर्ले भी थीं।

आरोप के मुताबिक, लैशिर्ले ने बच्चे के इस हरकत पर उसे बेसबाल बैट से पीटना शुरू कर दिया, जबकि ग्लेंड्रिया ने उसे खूब थप्पड़ जड़े। अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि सिर और धड़ में चोट लगने के कारण बच्चे की मौत हो गई। 

मीडिया ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि मोरिस बहनों ने 31 अक्टूबर 2017 को जो हुआ, उसे लेकर विरोधाभासी बयान दिए थे। ये बहनें यदि दोषी सिद्ध हो जाती हैं तो उन्हें बिना पैरोल के आजीवन सजा काटनी पड़ सकती है। 

खबरों के मुताबिक, इस बच्चे की मां को घर से हाथ धोने के बाद बच्चे की कस्टडी से भी हाथ धोना पड़ा था लेकिन वह बच्चे को वापस पाने का प्रयास कर रही थी। 

समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने अपने बेटे के शरीर पर नोचे जाने, मारपीट के निशान देखने के बाद न्यायाधीश से ग्लेंड्रिया के घर से बच्चे को हटाने की गुहार भी लगाई थी, लेकिन बच्चे के मरने के तीन दिन पहले ही अदालत ने उसके आग्रह को ठुकरा दिया था। 

टॅग्स :अमेरिकाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल