लाइव न्यूज़ :

उइगर मुस्लिमों के खिलाफ जनसंहार के मुद्दे पर चीन के साथ सीधे बातचीत करेगा अमेरिका

By भाषा | Updated: March 12, 2021 09:52 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 12 मार्च अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका चीन के साथ उइगर मुस्लिमों के खिलाफ जनसंहार के मुद्दे पर सीधे बातचीत करेगा।

बाइडन प्रशासन ने कहा कि चतुष्पक्षीय गठबंधन (क्वाड) शिखर सम्मेलन में कई वैश्विक मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ उइगर मुस्लिमों के खिलाफ जनसंहार का मुद्दा चर्चा का एक विषय होगा जिस पर न सिर्फ चीन के साथ अगले सप्ताह सीधी बातचीत की जाएगी बल्कि शुक्रवार को (क्वाड शिखर सम्मेलन) भी निश्चित तौर पर यह मुद्दा उठेगा...।’’

साकी ने कहा, ‘‘मैं जानती हूं कि इस शिखर सम्मेलन से कई हित जुड़े हैं। लेकिन हमें उम्मीद है कि इसमें कई वैश्विक मुद्दों पर बातचीत होगी।’’

उन्होंने दोहराया कि क्वाड सम्मेलन चीन पर केन्द्रित नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘यकीनन कई नेताओं और देशों के मन में चीन एक मुद्दा है, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि वे जलवायु परिवर्तन संकट, आर्थिक सहयोग, कोविड-19 से निपटने के तरीकों और कई अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस बारे में (उइगर मुस्लिमों के बारे में) जो भी हो रहा है, अमेरिका उसे जनसंहार मानता है और हम चीन पर दबाव बनाने के लिए सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने का अवसर तलाश रहे हैं। हम इस मुद्दे को अगले सप्ताह चीन के साथ सीधे तौर पर उठाएंगे।’’

क्वाड शिखर सम्मेलन के कुछ दिन बाद अमेरिका के विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार 18 मार्च को अलास्का के एंकोरेज में अपने-अपने चीनी समकक्षों के साथ मुलाकात करने वाले हैं।

एक सवाल के जवाब ने साकी ने कहा, ‘‘हमें यह जरूरी लगा कि अगले सप्ताह होने वाली बातचीत अमेरिकी धरती पर हो। हम उम्मीद करते हैं कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलीवन और विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन इन मुद्दों पर चर्चा करेंगे....।

एक अलग संवाददाता सम्मेलन में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, ‘‘बातचीत में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी