लाइव न्यूज़ :

चिड़ियाघर में बाघिन को हुआ कोरोना, दुनिया में पहली बार जानवर में दिखे वायरस के लक्षण, जानें कैसे हुई संक्रमित

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 6, 2020 07:23 IST

अमेरिकी कृषि विभाग की राष्ट्रीय पशु चिकित्सा सेवा प्रयोगशालाओं के अनुसार, न्यूयॉर्क के ब्रोंक्स चिड़ियाघर में रखी गई एक बाघिन को कोरोनो पॉजिटिव पाया गया है। ऐसा यह पहला मामला सामने आया है, जिसमें किसी भी जानवर को कोरोना हुआ है।  

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी का दावा है कि एक चिड़ियाघर में बंद बाघिन को कोरोनो वायरस से पॉजिटिव पाया गया है।अमेरिका में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तीन लाख के पार पहुंच चुकी है।

कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है, लेकिन ऐसा पहली बार देखने में आया है जब किसी जानवर को कोरोना हुआ है। दरअसल, अमेरिकी का दावा है कि एक चिड़ियाघर में बंद बाघिन को कोरोनो वायरस से पॉजिटिव पाया गया है। बता दें, अमेरिका में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तीन लाख के पार पहुंच चुकी है।

अमेरिकी कृषि विभाग की राष्ट्रीय पशु चिकित्सा सेवा प्रयोगशालाओं के अनुसार, न्यूयॉर्क के ब्रोंक्स चिड़ियाघर में रखी गई एक बाघिन को कोरोनो पॉजिटिव पाया गया है। ऐसा यह पहला मामला सामने आया है, जिसमें किसी भी जानवर को कोरोना हुआ है।  

वन्यजीव संरक्षण सोसायटी की ओर से कहा गया है कि ब्रोंक्स चिड़ियाघर में बाघिन की देखभाल करने वाला कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित था, जिसकी वजह से बाघिन संक्रमित हुई है। उसकी उम्र चार साल है। चिड़ियाघर 16 मार्च से जनता के लिए बंद कर दिया गया है।

बताया गया है कि चिड़ियाघर में कोरोना वायरस का एक सामने आने के बाद अन्य बाघों और शेरों के सैंपल लिए गए हैं और उनका परीक्षण किया गया। इस सभी के अंदर इस वायरस से संबंधित लक्षण दिखाई दे रहे हैं। हालांकि राहत भरी खबर यह है कि चिड़ियाघर में अन्य किसी जानवर में वायरस के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं।

आपको बता दें, अमेरिका में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 3,00,000 हो गई है और देश में 8,100 से ज्यादा लोग इस संक्रमण के कारण जान गंवा चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों पर नजर रख रहे बाल्टीमोर स्थित जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय ने शनिवार को ये आंकड़ें दिए। उसने बताया कि अमेरिका में संक्रमण के कम से कम 3,00,915 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और 8,162 लोगों की मौत हो चुकी है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल