लाइव न्यूज़ :

अमेरिका : ‘लिंकन चिल्ड्रन जू’ में कोविड-19 से तीन हिम तेंदुओं की मौत

By भाषा | Updated: November 14, 2021 18:48 IST

Open in App

लिंकन (अमेरिका), 14 नवंबर (एपी) अमेरिका के नेब्रास्का में ‘लिंकन चिल्ड्रन जू’ में कोविड-19 से तीन हिम तेंदुओं की मौत हो गई। चिड़ियाघर ने शुक्रवार को एक फेसबुक पोस्ट में यह जानकारी दी।

चिड़ियाघर ने कहा कि रैनी, एवरेस्ट और मकालू नाम के तीन हिम तेंदुओं की मौत ‘‘वास्तव में हृदयविदारक’’ है।

इसने कहा कि बीमारी से पीड़ित तेंदुओं और सुमात्रा के दो बाघों का उपचार शुरू कर दिया गया है तथा बाघ एक्सल एवं कुमार संक्रमण से उबर रहे हैं।

चिड़ियाघर ने बताया कि यह जनता के लिए खुला है और मानवों तथा पशुओं में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए सावधानी बरती जा रही है।

सेंट लुइस चिड़ियाघर और डेनवर चिड़ियाघर सहित देशभर के चिड़ियाघरों ने अपने यहां जानवरों में कोविड-19 के प्रसार को रोकने की लड़ाई लड़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना