अमेरिका : ह्यूस्टन में गोली मार कर तीन लोगों की हत्या

By भाषा | Updated: July 1, 2021 19:08 IST2021-07-01T19:08:59+5:302021-07-01T19:08:59+5:30

America: Three people shot dead in Houston | अमेरिका : ह्यूस्टन में गोली मार कर तीन लोगों की हत्या

अमेरिका : ह्यूस्टन में गोली मार कर तीन लोगों की हत्या

ह्यूस्टन (अमेरिका), एक जुलाई (एपी) अमेरिका के ह्यूस्टन स्थित एक अपार्टमेंट में बुधवार देर शाम गोलीबारी की घटना में एक बच्ची सहित तीन व्यक्तियों के मारे जाने के बाद पुलिस संदिग्ध हमलावर की तलाश कर रही है।

इस घटना में दो वयस्क व्यक्तियों और एक बच्ची की गोली लगने से मौत हो गई।

ह्यूस्टन सहायक पुलिस प्रमुख पैट्रिका चांतू ने बताया कि गोलीबारी में करीब 10 साल की एक अन्य बच्ची भी घायल हुई है।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तब उसने पाया कि एक पुरुष, एक महिला और करीब पांच से सात साल की आयु की एक लड़की की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। पुलिस का मानना है कि महिला दोनों लड़कियों की मां थी।

पुलिस ने बताया कि घायल लड़की अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर है।

सहायक पुलिस प्रमुख ने कहा कि शुरूआती जांच में ऐसा लगता है कि हमलावर मृतकों का परिचित था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: America: Three people shot dead in Houston

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे