लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में जंगल में भीषण आग से सैकड़ो घर हुए जलकर खाक, तीन लोगों की अब तक हो चुकी है मौत

By भाषा | Updated: September 10, 2020 10:31 IST

अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में जंगल में लगी आग ने सैकड़ों घर और इमारतों को नष्ट कर दिया है। यह आग पर्वतीय क्षेत्र और सूखे इलाके के 25 मील क्षेत्र को जला चुकी है। अब तक तीन लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तरी कैलिफोर्निया में जंगल में लगी भीषण आग, अब तक तीन की मौतसैन फ्रांसिस्को के उत्तरपूर्वी हिस्से की आग यहां लोगों के लिए खतरा, कई घर हुए जलकर खाक

ओरोविल (अमेरिका): उत्तरी कैलिफोर्निया में जंगल में लगी आग से तीन लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग अपने घरों को छोड़ने को मजबूर हो गए। बुट्टे काउंटी के शेरिफ कोरी होनिया ने बुधवार को बताया कि दो लोगों के शव एक स्थान पर मिले हैं जबकि तीसरे व्यक्ति का शव किसी अन्य स्थान पर मिला है।

हालांकि उन्होंने इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी जबकि कैलिफोर्निया राजमार्ग गश्त अधिकारी बेन ड्रेपर ने ‘बे एरिया न्यूज ग्रुप’ को बताया कि एक व्यक्ति का शव कार में मिला है और प्रत्यक्ष तौर पर वह व्यक्ति उस समय आग से बचने की कोशिश कर रहा था।

सैन फ्रांसिस्को के उत्तरपूर्वी हिस्से की आग यहां रहनेवाले कई समुदायों के लिए खतरा पैदा कर रही है। तेज हवाओं के साथ यह आग पर्वतीय क्षेत्र और सूखे इलाके के 25 मील क्षेत्र को जला चुकी है। अग्निशमन अधिकारियों ने शाम को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि ऐसा लगता है कि सैकड़ों घर और इमारतें क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गई हैं। 

अमेरिकी वन सेवा के मुताबिक इस साल कैलिफोर्निया में 20 लाख एकड़ में फैले जंगल आग की भेंट चढ़ गए हैं एवं आगे भी इनके नष्ट होने का खतरा बना हुआ है। आमतौर पर शुष्क गर्मी के कैलिफोर्निया में जंगल में आग लगने का खतरा सबसे अधिक होता है।

राज्य के इतिहास में जंगल में आग लगने की तीन बड़ी घटनाओं में दो सैन फ्रांसिस्को खाड़ी इलाके में लगी जंगल की आग है जो जल रहा है।  इन आग पर काबू पाने के लिए 14 हजार दमकलकर्मी संघर्ष कर रहे हैं और दर्जनों कैलिफोर्निया के आसपास हैं। गौरतलब है कि इससे पहले साल 2018 में 19.6 लाख एकड़ में फैले जंगल आग की वजह से तबाह हो गए थे।

टॅग्स :अमेरिकाभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल