America Taiwan China: लॉकहीड मार्टिन कॉर्प और तीन अधिकारियों पर प्रतिबंध, हथियार सौदा को लेकर टेंशन में अमेरिका और चीन 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2024 22:45 IST2024-06-21T22:45:03+5:302024-06-21T22:45:39+5:30

America Taiwan China: चीन ताइवान की सरकार को समर्थन देने वाले किसी भी बाहरी सौदे के लिए इसी शब्दावली का इस्तेमाल करता है।

America Taiwan China Lockheed Martin Corp three officials banned, America and China in tension over arms deal | America Taiwan China: लॉकहीड मार्टिन कॉर्प और तीन अधिकारियों पर प्रतिबंध, हथियार सौदा को लेकर टेंशन में अमेरिका और चीन 

America Taiwan China: लॉकहीड मार्टिन कॉर्प और तीन अधिकारियों पर प्रतिबंध, हथियार सौदा को लेकर टेंशन में अमेरिका और चीन 

Highlightsप्रतिबंधों का प्रभाव काफी हद तक प्रतीकात्मक प्रतीत होता है।चीन की सेना की कार्रवाई के बाद से अमेरिका और चीन के बीच सैन्य सहयोग निलंबित है।

America Taiwan China: चीन ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी विमानन निर्माता कंपनी लॉकहीड मार्टिन कॉर्प के ताइवान के साथ हथियार सौदों पर हस्ताक्षर करने को लेकर उसने कंपनी, उसके कई व्यावसायिक इकाइयों और उसके तीन अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। ताइवान एक स्वशासित द्वीप है, जिसे चीन अपना क्षेत्र होने का दावा करता है। चीन के विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि कंपनी के ताइवान के साथ सहयोग ने देश की संप्रभुता का उल्लंघन किया है। चीन ताइवान की सरकार को समर्थन देने वाले किसी भी बाहरी सौदे के लिए इसी शब्दावली का इस्तेमाल करता है।

प्रतिबंधों का प्रभाव काफी हद तक प्रतीकात्मक प्रतीत होता है, क्योंकि 1989 में बीजिंग और अन्य शहरों में छात्रों के नेतृत्व वाले लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शनों पर चीन की सेना की कार्रवाई के बाद से अमेरिका और चीन के बीच सैन्य सहयोग निलंबित है।

प्रतिबंधों के अंतर्गत लॉकहीड मार्टिन मिसाइल सिस्टम इंटीग्रेशन लैब, लॉकहीड मार्टिन एडवांस्ड टेक्नोलॉजी लैबोरेटरीज और लॉकहीड मार्टिन वेंचर्स का नाम शामिल है। शीर्ष अधिकारियों जेम्स डोनाल्ड टेकलेट, फ्रैंक एंड्रयू सेंट जॉन और जीसस मालवे को चीन की यात्रा करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Web Title: America Taiwan China Lockheed Martin Corp three officials banned, America and China in tension over arms deal

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे