लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर सिख संगठन ने अन्य धार्मिक नेताओं के साथ सौंपी अपील

By भाषा | Updated: October 20, 2021 12:21 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 20 अक्टूबर वैश्विक पर्यावरण संगठन 'इकोसिख' ने ग्लासगो में 26वें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी 26) से पहले इस मुद्दे पर विभिन्न धर्मों के नेताओं की एक प्रमुख प्रार्थना सभा में सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व किया। जलवायु आपात स्थिति के मुद्दे पर जोर देने के लिए अमेरिकी विदेशी विभाग के बाहर विभिन्न धर्मों के नेता जमा हुए थे।

समूह ने एक बयान में मंगलवार को कहा कि पोप फ्रांसिस द्वारा आयोजित ‘धर्म और विज्ञान’ सम्मेलन के बाद एक रैली आयोजित की गई, जिसमें धार्मिक नेताओं ने संयुक्त तौर पर दुनिया भर के नेताओं से जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय करने की अपील की।

जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रपति जो बाइडन के विशेष दूत जॉन केरी के वरिष्ठ सलाहकार जेसे यंग को धार्मिक नेताओं के बयान की प्रति दी गई।

बयान में कहा गया कि पृथ्वी अभूतपूर्व पारिस्थितिक संकट का सामना कर रही है और ऐसे में ग्लासगो में 31 अक्टूबर से 12 नवंबर के बीच आयोजित हो रहा सीओपी26 सम्मेलन आशा की आखिरी किरण है।

इकोसिख समूह के अध्यक्ष रजवंत सिंह ने कहा, ‘‘ इस मौजूदा संकट के खिलाफ खड़े होने की जिम्मेदारी हम पर है। यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है कि हमारे नेता मानवता के लिए बेहतरीन कदम उठाएं।’’

सिंह अपील पर हस्ताक्षर करने वाले चार अमेरिकी लोगों में से एक हैं। यंग ने कहा कि धर्म इस प्रक्रिया में वास्तविक आवाज उठाने में एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

उन्होंने कहा, ‘‘सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए हमें आपकी जरूरत है। जब हम पीछे रह जाएं तो आप हमें जिम्मेदार ठहराएं। हमें आपकी मुखर आवाज की जरूरत है। हमें आपके समुदायों की जरूरत है। राष्ट्रीय प्राकृतिक विरासत और ईश्वर की रचना को संरक्षित करने के लिए हमें आपके काम की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा