लाइव न्यूज़ :

खशोगी हत्या से जुड़े ‘टेप’ के संबंध में और जानकारी मुहैया कराए अमेरिका: न्यायाधीश

By भाषा | Updated: December 9, 2020 11:34 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, नौ दिसम्बर (एपी) अमेरिका के एक न्यायाधीश ने कहा कि अमेरिकी सरकार को सऊदी शासन के आलोचक रहे पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या से जुड़े एक टेप और उनकी मौत पर सीआईए की रिपोर्ट से जुड़ी और जानकारियां सार्वजनिक करनी चाहिए।

यूएस डिस्ट्रिक्ट जज पॉल ए. एंगलमेयर ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति माइक पेंस और ‘सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी’ (सीआईए) के प्रमुख सहित अन्य ने सार्वजनिक बयानों में स्पष्ट कहा है कि ये चीजें मौजूद हैं।

अक्टूबर 2018 में तुर्की स्थित सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में खशोगी की हत्या कर दी गई थी।

एंगलमेयर ने अपने फैसले में कहा कि मामला अभी शुरुआती चरण में है और चीजों के बारे में आप कम जानकारी उपलब्ध कराते हैं, तो अमेरिका या उसकी एजेंसियों के खुफिया सूत्रों की विदेशी संबंधों से जुड़ी ‘‘ वह जानकारी उजागर नहीं होगी, जो अभी तक सामने नहीं आई’’ है।

उन्होंने कहा कि ट्रंप ने स्पष्ट रूप से यह स्वीकार किया था कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने टेप की समीक्षा की थी और वह अमेरिकी सरकार के पास है।

अमेरिकी न्याय मंत्रालय को भेजे एक संदेश में उन्होंने कहा कि पेंस ने भी यह स्वीकार किया था कि सीआईए के पास जांच के समय ‘टेप’ था।

‘जस्टिस इनिशिएटिव’ के वकील अमृत सिंह ने कहा, ‘‘ आज का अदालत का आदेश जमाल खशोगी की हत्या से जुड़े तथ्य छुपाने के ट्रंप प्रशासन के शर्मनाक प्रयास के खिलाफ एक बड़ी जीत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा