लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकों का एक हिस्सा भारत को दे अमेरिका : सांसद

By भाषा | Updated: June 4, 2021 10:39 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, चार जून अमेरिकी संसद में बहुमत के नेता चक शूमर ने राष्ट्रपति जो बाइडन से कोविड-19 रोधी आठ करोड़ टीकों में से एक हिस्सा भारत को देने का अनुरोध किया है।

बाइडन को लिखे पत्र में शूमर ने कहा कि भारत ने निजी सुरक्षा उपकरण भेजकर जरूरत के वक्त अमेरिका की मदद की थी।

उन्होंने एक जून को लिखे पत्र में कहा, ‘‘अब भारत के लोगों की मदद करने का वक्त है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपके प्रशासन ने 17 मई को घोषणा की कि वह अन्य देशों की मदद करने के लिए आठ करोड़ टीके भेजेगा। अमेरिका के पास अपने लोगों की रक्षा करने के लिए पर्याप्त टीके हैं और वह दूसरे देशों को एस्ट्राजेनेका तथा अन्य टीके भेज सकता है।’’

शूमर ने कहा, ‘‘ऐसे में मैं आपसे इस वैश्विक संकट को फौरन खत्म करने में मदद के लिए कोविड-19 टीकों का एक अच्छा खासा हिस्सा भारत को भेजने का अनुरोध करता हूं।’’

सांसद ने कहा, ‘‘मैं आपसे आठ करोड़ टीकों में से एक हिस्सा भारत को भेजने का अनुरोध करता हूं ....। कोविड-19 महामारी को खत्म करने के लिए इस वायरस को न केवल अपने देश में बल्कि दुनियाभर में खत्म करने की जरूरत है और इस लड़ाई में टीकाकरण सबसे मजबूत हथियार है।’’

गौरतलब है कि बाइडन ने दुनियाभर के देशों को दिए जाने वाले आठ करोड़ टीकों में से 2.5 करोड़ टीकों के आवंटन के ब्योरे बृतिवार को दिए थे।

भारत को दिए जाने वाले टीकों की संख्या के बारे में घोषणा नहीं की गई है। हालांकि भारत को अच्छी-खासी संख्या में टीके मिलने की उम्मीद है।

बाइडन को पत्र लिखने से एक दिन पहले शूमर ने अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू के साथ वर्चुअल बैठक की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना