लाइव न्यूज़ :

टिकटॉक के बिक्री मुनाफे का एक बड़ा हिस्सा अमेरिका को मिलना चाहिए: डोनाल्ड ट्रंप

By भाषा | Updated: August 4, 2020 16:52 IST

अमेरिका में टिकटॉक को 15 सितंबर तक कारोबार समेटने की चेतावनी देने के कुछ घंटे बाद डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट, टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस से इसका अमेरिकी कारोबार खरीदने के लिए बात कर रही है।राष्ट्रपति 100 प्रतिशत खरीद के पक्ष में हैं, न कि 30 प्रतिशत खरीद के पक्ष में जैसी अभी खबर आ रही है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर माइक्रोसॉफ्ट या कोई अन्य अमेरिकी कंपनी इसे नहीं खरीद पाती है तो टिकटॉक को 15 सितंबर को बंद कर दिया जाएगा।

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मांग की है कि लोकप्रिय चीनी ऐप टिकटॉक के बिक्री मुनाफे का एक बड़ा हिस्सा अमेरिका को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा है कि टिकटॉक 15 सितंबर तक या तो किसी अमेरिकी कंपनी को अपना कारोबार बेच दे या फिर अमेरिका में अपना कारोबार बंद कर दे।

अमेरिका में टिकटॉक को 15 सितंबर तक कारोबार समेटने की चेतावनी देने के कुछ घंटे बाद ट्रंप सोमवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट, टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस से इसका अमेरिकी कारोबार खरीदने के लिए बात कर रही है। हालांकि, राष्ट्रपति 100 प्रतिशत खरीद के पक्ष में हैं, न कि 30 प्रतिशत खरीद के पक्ष में जैसी अभी खबर आ रही है।

ट्रंप ने कहा, ‘‘अमेरिका को उस कीमत का एक बहुत बड़ा हिस्सा मिलना चाहिए क्योंकि हम इसे संभव बना रहे हैं। हमारे बिना, जैसा आप जानते हैं, मैं कहता हूं कि यह मालिक और किराएदार जैसा है। और पट्टे के बिना किराएदार की कोई अहमियत नहीं होती।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह बड़ी सफलता प्राप्त करने के लिए हम इसे संभव बनाते हैं। टिकटॉक एक बड़ी सफलता है। लेकिन इसका एक बड़ा हिस्सा इस देश में होना चाहिए। यह बिक्री से आएगा, हां। संख्या कुछ भी हो, यह बिक्री से आएगी।’’ इससे पहले, ट्रंप ने कहा कि अगर माइक्रोसॉफ्ट या कोई अन्य अमेरिकी कंपनी इसे नहीं खरीद पाती है तो टिकटॉक को 15 सितंबर को बंद कर दिया जाएगा।

उचित सौदे पर काम करिए। राष्ट्रपति ने इस मामले पर माइक्रोसॉफ्ट के भारतीय मूल के सीईओ सत्य नडेला से भी बात की। माइक्रोसॉफ्ट ने रविवार को एक बयान में कहा कि नडेला और ट्रंप के बीच बातचीत के बाद कंपनी अमेरिका में टिकटॉक का कारोबार खरीदने की संभावना पर चर्चा जारी रखने को तैयार है।

इसने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट खरीद की बात को आगे बढ़ाने के लिए टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस से बात कर रही है और इस चर्चा को किसी भी तरह 15 सितंबर तक पूरा कर लेगी। भारत द्वारा टिकटॉक सहित चीन के दर्जनों ऐप पर रोक लगाए जाने के बाद अमेरिका में भी राष्ट्रीय बहस शुरू हो गई है और चीनी ऐप के खिलाफ ऐसा ही कदम उठाए जाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है।

भारत ने जून में टिकटॉक, यूसी ब्राउजर सहित चीन के 59 ऐप पर रोक लगा दी थी और कहा था कि ये ऐप देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के लिए हानिकारक हैं। ट्रंप ने कहा कि टिकटॉक का अमेरिकी कारोबार अमेरिकी कंपनी द्वारा खरीदा जाना चाहिए क्योंकि ‘‘हम सुरक्षा संबंधी कोई समस्या नहीं चाहते।’’

राष्ट्रपति ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘इसे (टिकटॉक के अमेरिकी कारोबार) खरीदने को लेकर माइक्रोसॉफ्ट ही नहीं, अन्य कंपनियों में भी उत्साह है। इसलिए, हम देखेंगे कि क्या होता है। लेकिन हम चाहते हैं कि हम अमेरिका में, खजाने में आ रहे मूल्य का एक बड़ा हिस्सा पाने के हकदार हैं।’’

इससे पहले, व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार एवं राष्ट्रपति के सहायक पीटर नवारो ने कहा कि टिकटॉक से देश को खतरा है। उन्होंने सीएनएन से कहा, ‘‘चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी जानती है कि आपके बच्चे कहां हैं। असल में यह एक समस्या है। आप टिकटॉक जैसे चीनी ऐप को लॉगइन करते हैं तो उन्हें आपका नाम और पासवर्ड प्राप्त हो जाता है।’’ 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाटिक टोक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल