लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के लिए पृथक-वास की अवधि कम की

By भाषा | Updated: December 28, 2021 10:34 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 28 दिसंबर (एपी) अमेरिका ने कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों के लिए पृथक-वास की अवधि 10 दिन से घटाकर पांच दिन कर दी है और साथ ही उनके करीबी संपर्क में रहे लोगों के लिए भी पृथक रहने की अवधि को कम कर दिया है।

देश के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि ये दिशानिर्देश इस बात के बढ़ते सबूतों को ध्यान में रखते हुए जारी किए गए हैं कि कोरोना वायरस लक्षण दिखने के दो दिन पहले और तीन दिन बाद अधिक संक्रामक होता है।

यह निर्णय वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि शुरुआती अनुसंधान से पता चलता है कि ओमीक्रोन से कोरोना वायरस के पहले के स्वरूपों के मुकाबले हल्के लक्षण हो सकते हैं लेकिन बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं और पृथक-वास केंद्रों, एयरलाइन तथा अन्य व्यवसायों के खुले रहने संबंधी चुनौती पैदा हो रही है।

रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के निदेशक रोचेल वालेन्स्की ने कहा कि देश में ओमीक्रोन के अनेक मामले देखे जा सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ये सभी मामले गंभीर नहीं हैं और कई मरीजों में लक्षण नहीं दिख रहे। हम ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करना चाहते हैं जिससे हम विज्ञान का अनुसरण करते हुए समाज के कामकाज को सुरक्षित रूप से जारी रख सकें।’’

नए निर्देशों के अनुसार, संक्रमित पाए जाने के बाद अब लोगों को पांच दिन तक पृथक-वास में रहना होगा और पांच दिन की अवधि समाप्त होने पर अगर कोई लक्षण नहीं है तो वे काम पर लौट सकते हैं लेकिन कम से कम अन्य पांच दिनों के लिए हर जगह मास्क पहनना होगा, यहां तक कि घर में भी। अगर पांच दिन के पृथक-वास के बाद भी बीमारी के लक्षण रहते हैं तो स्वस्थ होने तक घर पर रहना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा