अमेरिका के शिकागो में फ्यूनरल होम के बाहर गोलीबारी, कई लोग जख्मी

By विनीत कुमार | Updated: July 22, 2020 07:06 IST2020-07-22T06:56:04+5:302020-07-22T07:06:31+5:30

अमेरिका के शिकागो में एक फ्यूनरल होम के पास गोलीबार में कई लोग घायल हुए हैं। ये फायरिंग ग्रेशम इलाके में हुई है।

America Shooting in Chicago at funeral home live update many injured | अमेरिका के शिकागो में फ्यूनरल होम के बाहर गोलीबारी, कई लोग जख्मी

अमेरिका के शिकागो में शूटिंग (फोटो- ट्विटर)

Highlightsअमेरिका के शिकागो में गोलीबारी, कई लोगों के जख्मी होने की खबरएक फ्यूनरल होम के पास हुई ये घटना, अभी मामले में और जानकारी का इंतजार

अमेरिका के शिकागो में गोलीबारी हुई है। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार ये गोलीबारी मंगलवार (स्थानीय समय) को W. 79th St. के 1000 ब्लॉक पर शाम 6.30 बजे हुई। शिकागो पुलिस के प्रवक्ता टॉम हैरम ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि कई लोगों को गोली लगी है।

मिली जानकारी के अनुसार 9 लोगों को शूटिंग वाली जगह से हटाकर अस्पताल पहुंचाया गया है। दो अन्य खुद ही घायल होने के बाद गाड़ी चलाते हुए अस्पताल पहुंचे। इस मामले में अभी और जानकारी का इंतजार है। रिपोर्ट्स के अनुसार कम से कम 16 लोग जख्मी है और ये संख्या अभी बढ़ सकती है। ये घटना एक फ्यूनरल होम के बाहर हुई है।

इस बीच पुलिस ने कहा है कि अभी वो इस बात की पुष्टि नहीं कर सकती कि सभी घायल लोग किसी अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे या नहीं। इस बात की भी जानकारी नहीं मिल सकती है कि फायरिंग करने वाले कितने लोग थे। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस ने फिलहाल एक शख्स को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है।

English summary :
US Chicago Latest News: Many people injured in this incident. According to local officials, the firing took place on Tuesday (local time) at W. 79th St. It happened at 6.30 pm on 1000 block of K. Chicago police spokesman Tom Harram reported on Twitter that several people had been shot.


Web Title: America Shooting in Chicago at funeral home live update many injured

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे