लाइव न्यूज़ :

क्वाड को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी नीति निर्माण की बुनियाद के रूप में देखता है अमेरिका : सुलिवन

By भाषा | Updated: January 30, 2021 14:50 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 30 जनवरी अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि बाइडन प्रशासन अमेरिका, भारत, जापान तथा ऑस्ट्रेलिया के ‘क्वाड’ समूह को एक ऐसा बुनियादी आधार मानता है जिसके माध्यम से सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र में महत्वपूर्ण अमेरिकी नीति का निर्माण किया जा सकता है।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कांग्रेस द्वारा वित्तपोषित थिंक टैंक ‘यूएस इंस्टिट्यूट ऑफ पीस’ में आयोजित एक कार्यक्रम में शुक्रवार को यह बात कही।

उन्होंने कहा कि अमेरिका चार देशों के समूह ‘क्वाड’ की प्रगति के लिए काम करेगा।

सुलिवन ने कहा, ‘‘एक बहुत ही सकारात्मक चीज जिसकी प्रगति के लिए हम काम करेंगे और जिसका जिक्र पूर्व एनएसए रॉबर्ट ओ ब्रायन ने किया था, वह है ‘क्वाड’ जो अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया तथा भारत का समूह है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यहां भी मेरा मानना है कि हम इसे आगे बढ़ाना चाहते हैं। यह एक ऐसी प्रणाली है जिसे हम एक ऐसी बुनियाद के रूप में देखते हैं जिसके माध्यम से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में महत्वपूर्ण अमेरिकी नीति का निर्माण किया जा सकता है।’’

सुलिवन ने कहा कि ‘क्वाड’ और पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन की हिंद-प्रशांत नीति उन चुनिंदा नीतियों में से एक हैं जिनके बारे में बाइडन प्रशासन ने कहा है कि वह इनपर काम करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ये ऐसी पहल हैं जो जारी रहेंगी तथा पूर्ववर्ती प्रशासन ने जो कदम उठाए थे, उन्हें आगे बढ़ाने एवं लागू करने के प्रयास किए जाएंगे।’’

भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की आक्रामकता का मुकाबला करने के लिए नई रणनीति तैयार करने की खातिर ‘क्वाड’ स्थापित करने के काफी समय से लंबित प्रस्ताव को आकार दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी