लाइव न्यूज़ :

अमेरिका : ऑस्टिन गोलीबारी मामले में दूसरी गिरफ्तारी हुई

By भाषा | Updated: June 15, 2021 10:22 IST

Open in App

ऑस्टिन (अमेरिका), 15 जून (एपी) अमेरिका के ऑस्टिन में सप्ताहांत में हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और इस प्रकार से मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है और 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

ऑस्टिन पुलिस और ‘किलीन इंडिपेंडेंट स्कूल डिस्ट्रिक्ट’ के बयानों के अनुसार अधिकारियों ने मामले में सोमवार को ‘हार्कर हाइट्स’ में हार्कर हाइट्स स्कूल के 17 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया है। छात्र पर तेज गति से वाहन चलाने का आरोप है। बयान के अनुसार ऑस्टिन पुलिस किलीन इंडिपेंडेंट स्कूल डिस्ट्रिक्ट के साथ मिलकर काम कर रही है और पुलिस विभाग मामले में जांच कर रहा है। किलीन स्कूल के प्रवक्ता ने छात्र की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

ऑस्टिन पुलिस ने शुक्रवार तड़के हुई घटना के कुछ घंटे बाद शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने की घोषणा की थी। अंतरिम पुलिस प्रमुख जोसेफ चाकोन ने बताया कि गोलीबारी की घटना रात करीब डेढ़ बजे टेक्सास की राजधानी के ‘सिक्स्थ स्ट्रीट’ पर हुई। जांच अधिकारियों का मानना है कि दो पक्षों में विवाद के बाद गोलीबारी की शुरुआत हुई।

ऑस्टिन पुलिस विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल डगलस जॉन कंटोर (25) को शनिवार तड़के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उसने रविवार दोपहर 12 बजकर एक मिनट पर दम तोड़ दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना