लाइव न्यूज़ :

अमेरिका : अल्बुकर्क के स्कूल में गोलीबारी, एक छात्र की मौत

By भाषा | Updated: August 14, 2021 09:09 IST

Open in App

अल्बुकर्क (अमेरिका), 14 अगस्त (एपी) अमेरिका के अल्बुकर्क शहर के वॉशिंगटन मिडल स्कूल में शुक्रवार को भोजनावकाश के दौरान गोलीबारी हुई जिसमें एक छात्र की मौत हो गई और एक अन्य छात्र को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अल्बुकर्क में बीते 24 घंटे में गोलीबारी की यह दूसरी घटना है। अल्बुकर्क पब्लिक स्कूल्स के अधीक्षक स्कॉट एल्डर ने कहा कि यह स्कूल डिस्ट्रिक तथा पूरे समुदाय के लिए बहुत ही खराब दिन है।

पुलिस डिप्टी कमांडर कायली हार्टसॉक ने बताया कि घटना लगभग 13 वर्ष के दो छात्रों के बीच हुई। उन्होंने बताया कि गोलीबारी के बाद स्कूल के एक अधिकारी दोनों लड़कों की ओर भागे तथा और किसी भी तरह की हिंसा को रोक दिया।

हार्टसॉक ने कहा कि जांचकर्ता यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि छात्रों के पास बंदूक कैसे आई और गोलीबारी की वजह क्या रही। उन्होंने कहा कि अन्य छात्रों से भी पूछताछ की जाएगी। स्कूल को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

इससे पहले बृहस्पतिवार रात को स्पोर्ट्स बार और एक रेस्टोरेंट में गोलीबारी हुई थी। उसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी तथा तीन लोग घायल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!