निक्की हेली का बयान, अगर सख्त कदम नहीं उठाए गए तो अमेरिका पर रासायनिक हमला कर सकता है रूस
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 16, 2018 01:03 IST2018-03-16T00:51:06+5:302018-03-16T01:03:47+5:30
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने हुंकार भरते हुए रूस को लेकर चेतावनी दी है।

निक्की हेली का बयान, अगर सख्त कदम नहीं उठाए गए तो अमेरिका पर रासायनिक हमला कर सकता है रूस
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने हुंकार भरते हुए रूस को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने ब्रिटेन के साथ एकजुटता दिखाते हुए कहा है कि अगर सख्त कदम नहीं उठाए गए तो रूस न्यूयॉर्क या संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों के शहरों पर रासायनिक हमला कर सकता है। उन्होंने इसको चेतावनी के हलजे से बताया है।
इतना ही नहीं हेली ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सरकार बीते हफ्ते ही रूस के पूर्व जासूस व उनकी बेटी पर हुए नर्व एजेंट हमले के बाद ब्रिटेन के साथ खड़ी दिखी है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में उन्होंने अपनी यह बात कही है। उन्होंने रूस पर अंतरराष्ट्रीय नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। उन्होंने इसके लिए रूस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
खबर के अनुसार हेली ने कहा है कि अमेरिकी बिना कारण के रूस की आलोचना नहीं करता है। उन्होंने कहा कि अगर रूस बच्चों पर रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के लिए सीरिया की मदद नहीं करेगा और अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करेगा तो अमेरिका उसकी आलोचना नहीं करेगा। उन्होंने यहां कई गंभीर और अहम सवाल भी उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि अगर हमने इस गंभीर समस्या का जल्द कोई उपाए नहीं निकाला और कदम नहीं उठाए तो सैलिसबरी आखिरी स्थान नहीं होगा जहां रासायनिक हथियार का इस्तेमाल हुआ है। वह न्यूयॉर्क या संयुक्त राष्ट्र के किसी भी सदस्य देश पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। फिलहाल उनके इस बयान के बाद से रूस या अमेरिका की ओर से कोई बयान नहीं आया है।