लाइव न्यूज़ :

कैदियों के समझौते पर ईरान के दावों का अमेरिका ने किया खंडन

By भाषा | Updated: May 3, 2021 10:21 IST

Open in App

वाशिंगटन, तीन मई (एपी) अमेरिका और ईरान कैदियों की रिहाई को लेकर बातचीत कर रहे हैं। इस वार्ता से अवगत एक व्यक्ति ने इस बारे में बताया।

अमेरिका ने ईरान के सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित समझौते के बाधित होने की खबर से रविवार को इनकार किया था।

कैदियों की अदला-बदली अमेरिका और ईरान के बीच कोई असामान्य बात नहीं है और दोनों देशों ने हाल के वर्षों में नियमित रूप से कैदियों को रिहा किया है।

दोनों देशों के बीच कोई भी गतिविधि विशेष रूप से संवेदनशील है जबकि अमेरिका में जो बाइडन प्रशासन ईरान के साथ फिर से परमाणु वार्ता शुरू करने को लेकर आशान्वित है।

दोनों देशों के बीच 2015 के परमाणु समझौते में कैदियों की अदला-बदली भी शामिल है।

यह मामला ऐसे वक्त में सामने आया जब ईरान में प्रसारित एक खबर में एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया कि अमेरिकी और ब्रिटिश कैदियों के बदले में ईरान को अरबों डॉलर मिलेंगे।

अमेरिकी अधिकारियों ने तत्काल इस रिपोर्ट का खंडन किया। हालांकि इस वार्ता से अवगत एक व्यक्ति ने बताया कि बातचीत जारी है और मध्यस्थों के माध्यम से संदेश भेजे जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?