लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में ओमीक्रोन से पहली मौत! नए मामलों में 73.2 फीसदी केस के पीछे नया वेरिएंट है अहम वजह

By विनीत कुमार | Updated: December 21, 2021 08:40 IST

अमेरिका में ओमीक्रोन वेरिएंट के मामले पिछले करीब एक हफ्ते में तेजी से बढ़े हैं। वहीं यूएस में ओमीक्रोन से संक्रमित एक शख्स की मौत की भी खबर है।

Open in App

न्यूयॉर्क: अमेरिका में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से पहली मौत का मामला सामने आया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टेक्सास प्रांत में एक शख्स की मौत हुई है। उसके ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित होने का अंदेशा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिपोर्ट के अनुसार शख्स की उम्र 50 साल के करीब की है और उसने टीका नहीं लिया था।

अमेरिका में तेजी से पैर पसार रहा ओमीक्रोन

अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने कहा है कि अमेरिका में ओमीक्रोन अब सबसे ज्यादा संक्रमण फैलाने वाले वेरिएंट में शामिल हो गया है। एक आंकड़े के अनुसार शनिवार को समाप्त हुए पिछले सप्ताह में कोरोना के कुल नए मामलों में ओमाइक्रोन से जुड़े 73.2 प्रतिशत केस मिले। देश के कुछ क्षेत्रों- प्रशांत उत्तरीपश्चिम, दक्षिण और पश्चिम के मध्य भाग के कुछ हिस्सों में आ रहे संक्रमण के मामलों में ओमीक्रोन की भूमिका 90 प्रतिशत से अधिक है।

हालांकि व्हाइट हाउस की ओर से संकेत दिए गए हैं कि फिलहाल राष्ट्रपति जो बाइडन लॉकडाउन के बारे में विचार नहीं कर रहे हैं। इस बीच मंगलवार को कोविड-19 को लेकर संबोधन दे सकते हैं। व्हाइट हाउस ने साथ ही बताया कि तीन दिन पहले राष्ट्रपति के आसपास करीब 30 मिनट बिताने वाला एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसने टीके के सभी डोज ले रखे हैं और बूस्टर डोज भी ले चुका है। बाइडन की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

ब्रिटेन में भी ओमीक्रोन बना जंजाल

बता दें कि ओमीक्रोन वेरिएंट के बारे में सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पता चला था और अब यह भारत सहित करीब 90 देशों में फैल चुका है। ब्रिटेन भी इस वेरिएंट से बुरी तरह प्रभावित है। यहां रविवार को कोरोना वायरस के ओमीक्रोन से संक्रमण के 12,133 नए मामले सामने आए। करीब 7 लोगों की मौत अब तक ओमीक्रोन वेरिएंट की वजह से ब्रिटेन में हो चुकी है। ब्रिटेन में अभी तक ओमीक्रोन के 37,101 मामलों की पुष्टि हुई है।

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा