लाइव न्यूज़ :

अमेरिका दुनिया का नेतृत्व करने और शीर्ष स्थान पर विराजमान होने के लिए तैयार है: बाइडन

By भाषा | Updated: November 25, 2020 22:06 IST

Open in App

ललित के. झा

वाशिंगटन, 25 नवंबर ‘अमेरिका इज बैक’ की घोषणा के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेशी नीति पर अपने महत्वपूर्ण अधिकारियों के नाम की घोषणा करते हुए अमेरिका के अगले राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अगली सरकार दुनिया का नेतृत्व करने और एक बार फिर सर्वोच्च स्थान पर विराजने के लिए तैयार है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की निवर्तमान सरकार की चार साल से चला आ रही ‘अमेरिका पहले’ की नीति से काफी अलग हटकर बाइडन ने कहा कि अमेरिका ‘‘अपने विरोधियों का सामना करने के लिए तैयार है, सहयोगियों को खारिज करने के लिए नहीं। वह अपने मूल्यों के पक्ष में खड़े रहने के लिए तैयार है।’’

अपने पैतृक नगर, जहां से वह सत्ता का हस्तांतरण ले रहे हैं, विलमिंगटन डेलावर में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता बाइडन ने अपने छह शीर्ष अधिकारियों को परिचय दिया और गठबंधन, कोरोना वायरस संक्रमण महामारी से निपटने और जलवायु परिर्वन से जुड़ी जरुरतों पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि दुनिया भर के नेता ‘‘अमेरिका को प्रशांत महासागर, अटलांटिक और पूरी दुनिया के वैश्विक नेता के उसके परंपरागत रूप में देखने के इच्छुक हैं।’’

बाइडन ने विभिन्न पदों पर जिन लोगों को नामित किया है उनमें विदेश मंत्री के लिए एंटनी ब्लिंकेन को और पूर्व विदेश मंत्री जॉन केरी को जलवायु परिर्वतन पर राष्ट्रपति का विशेष दूत नामित किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह जो टीम है, यही मेरी टीम है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह मेरे मूल सिद्धांत में भरोसा करते हैं कि अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने के दौरान अमेरिका सबसे ताकतवर होता है।’’

बाइडन ने कहा, ‘‘इस तरह से हम बेकार की लड़ाइयों में उलझे बगैर अमेरिका को सुरक्षित, अपने विरोधियों को नियंत्रण में और आतंकवादियों को दूर रखेंगे ।’’

बाइडन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में 20 जनवरी 2021 को शपथ लेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका सिर्फ अपनी ताकत के उदाहरण के बल पर नेतृत्व नहीं करता है, बल्कि वह अपने उदाहरणों की ताकत पर नेतृत्व करता है।’’

उन्होंने कहा कि उनके द्वारा चुने गए अधिकारी ना सिर्फ विदेश नीति में सुधार करेंगे बल्कि अमेरिकी विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा को अगली पीढ़ी के लिए सही करेंगे। ‘‘वह मुझे ऐसे बातें बताएंगे जिन्हें जानना जरुरी है, ना कि जो मैं सुनना चाहता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं