लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने फिलीपीन को गाइडेड मिसाइलें, हथियार मुहैया कराये

By भाषा | Updated: November 23, 2020 16:16 IST

Open in App

मनीला, 23 नवंबर (एपी) अमेरिकी सरकार ने इस्लामिक स्टेट से संबद्ध आतंकी समूहों से मुकाबले और दक्षिण चीन सागर में हमला होने की स्थिति में बचाव के लिए अपने साझेदार फिलीपीन को गाइडेड मिसाइलें और अन्य हथियार मुहैया कराये हैं।

अमेरिकी सरकार की तरफ से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्राइन ने मनीला में सोमवार को विदेश मंत्रालय के एक कार्यक्रम में शिरकत की जहां उन्होंने फिलीपीन की सेना को मिसाइलें और अन्य हथियारों की आपूर्ति की घोषणा की। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अप्रैल में फिलीपीन के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुर्तेते के साथ बातचीत में 1.8 करोड़ डॉलर की मिसाइलें देने का संकल्प जताया था।

ओ ब्राइन ने एक के बाद एक कई चक्रवाती तूफानों में जान-माल के नुकसान को लेकर फिलीपीन से संवेदना प्रकट की और कोरोना वायरस महामारी से निपटने में देश को अमेरिकी सहायता को रेखांकित किया।

ओ ब्राइन ने पश्चिम एशिया में आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट को परास्त करने में अमेरिकी सरकार की भूमिका का जिक्र किया और दक्षिणी फिलीपीन में आईएस से संबद्ध आतंकियों को खत्म करने को लेकर प्रतिबद्धता जतायी।

ब्राइन ने अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के भी पूर्व के बयान को दोहराया कि दक्षिण चीन सागर में फिलीपीन सैन्य बलों पर किसी भी तरह के हमले के मद्देनजर द्विपक्षीय भागीदारी के तहत प्रतिबद्धता के हिसाब से कदम उठाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?