लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने चीन के अधिकारियों के प्रवेश पर रोक लगाई, अल्पसंख्यकों के मानवाधिकार का हनन करने का आरोप

By भाषा | Updated: July 10, 2020 12:05 IST

अमेरिका ने चीनी के अधिकारियों को अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगा दिया है। अमेरिका का आरोप है कि इन अधिकारियों ने चीन के पश्चिमी हिस्से में हिरासत में रखे गए अल्पसंख्यकों के मानवाधिकारों का उल्लंघन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगा दी है।अमेरिका का आरोप है कि इन अधिकारियों ने चीन के पश्चिमी हिस्से में हिरासत में रखे गए धार्मिक एवं जातीय अल्पसंख्यकों के मानवाधिकारों का कथित उल्लंघन किया है।

वाशिंगटन: अमेरिका ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के अमेरिका में प्रवेश पर बृहस्पतिवार को रोक लगा दी। इन अधिकारियों में से एक सत्तारूढ़ पार्टी की पोलितब्यूरो का सदस्य है। अमेरिका का आरोप है कि इन अधिकारियों ने चीन के पश्चिमी हिस्से में हिरासत में रखे गए धार्मिक एवं जातीय अल्पसंख्यकों के मानवाधिकारों का कथित उल्लंघन किया। कोरोना वायरस महामारी, मानवाधिकार उल्लंघन, हांगकांग के मसले और व्यापार को लेकर अमेरिका और चीन के संबंध पहले से काफी खराब चल रहे हैं।

एक दिन पहले ही प्रशासन ने तिब्बत में विदेशियों के प्रवेश को रोकने वाले चीन के अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। हालांकि बृहस्पतिवार का उसका कदम चीनी नेतृत्व के और वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों को निशाने पर लेते हुए उठाया गया है और इस पर चीन की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आ सकती है। विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने एक बयान में कहा, ‘‘चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी उइगरों, जातीय कजाख लोगों तथा शिनजियांग के अन्य अल्पसंख्यक समूहों के लोगों का मानवाधिकार हनन कर रहा है, ऐसे में अमेरिका चुप नहीं बैठेगा।

वह मनमानी सामूहिक हिरासत, जबरन आबादी नियंत्रण तथा उनकी संस्कृति और मुस्लिम आस्था को मिटाने की कोशिश कर रहा है।’’ पोम्पियो के बयान के बाद वित्त विभाग की ओर से घोषणा की गई कि इन सब के लिए जिम्मेदार चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी के अन्य अधिकारियों पर अतिरिक्त वीजा प्रतिबंध लगाए गए हैं।

जिन तीन अधिकारियों पर रोक लगाई गई है उनके नाम हैं उत्तरपश्चिमी चीन के उईगर स्वायत्त क्षेत्र शिनजियांग से पार्टी सचिव और पोलितब्यूरो सदस्य चेन क्युआनगुओ, शिनजियांग में पार्टी की राजनीतिक तथा कानूनी समिति के सचिव झू हेलून और शिनजियांग जन सुरक्षा ब्यूरो के सचिव वांग मिंगशान। इन अधिकारियों के साथ-साथ इनके परिजनों के भी अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

टॅग्स :अमेरिकाचीनकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल