लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावः सोशल मीडिया मंचों पर प्रचार, डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन में मुकाबला, जानिए फोलोवर्स की संख्या

By भाषा | Updated: July 4, 2020 14:07 IST

अमेरिका में कोरोना वायरस के बीच राष्ट्रपति चुनाव भी जोर पकड़ रहा है। डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन के फोलोवर्स सोशल मीडिया जमकर प्रचार कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबाइडेन की तुलना में ट्रम्प की अन्य सोशल मीडिया मंचों पर पहुंच और फोलोवर की संख्या बहुत अधिक है। ट्विटर पर ट्रम्प के आठ करोड़ 24 लाख और बाइडेन के 64 लाख फोलोवर हैं। बाइडेन की तमाम कोशिशों के बावजूद वे अब भी ट्रम्प से पीछे हैं।

वाशिंगटनः कोरोना वायरस संक्रमण के बीच अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन अपनी-अपनी प्रचार मुहिमों के लिए सोशल मीडिया मंचों पर निर्भर हैं।

ऐसे में दोनों उम्मीदवार इन मंचों के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने की भरसक कोशिश कर रहे हैं। ट्रम्प फेसबुक पर अपने चुनाव प्रचार मुहिम अकाउंट के जरिए रोजाना औसतन 14 पोस्ट अपने दो करोड़ 80 लाख फोलोवर्स को भेजते हैं, जबकि उनके डेमोक्रिटक प्रतिद्वंद्वी बाइडेन के मात्र 20 लाख फोलोवर्स हैं।

इसी प्रकार, बाइडेन की तुलना में ट्रम्प की अन्य सोशल मीडिया मंचों पर पहुंच और फोलोवर की संख्या बहुत अधिक है। ऐसे में बाइडेन ने सोशल मीडिया पर अपनी पहुंच बढ़ाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। ट्विटर पर ट्रम्प के आठ करोड़ 24 लाख और बाइडेन के 64 लाख फोलोवर हैं।

ट्रम्प चुनाव प्रचार मुहिम के संदेशों को रोजाना सैकड़ों बार रिट्वीट करते हैं

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने मीम बनाने वाले और राजनीतिक रूप से प्रभावित करने वाले लोगों की डिजिटल ‘‘सेना’’ तैयार करने में वर्षों लगाए हैं। ये लोग ट्रम्प चुनाव प्रचार मुहिम के संदेशों को रोजाना सैकड़ों बार रिट्वीट करते हैं। गूगल और यूट्यूब पर ट्रम्प बाइडेन की तुलना में तिगुना धन खर्च कर रहे हैं। बाइडेन और उनके सहयोगी अपना सोशल मीडिया बल तैयार करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। जून में पहली बार ऐसा हुआ, जब बाइडेन ने फेसबुक पर विज्ञापन के लिए ट्रम्प की तुलना में अधिक राशि खर्च की।

उनकी चुनाव प्रचार मुहिम ऑनलाइन चंदा एकत्र करने के लिए इंटाग्राम समर्थकों को भर्ती कर रही है। बाइडेन की एक योजना के तहत टिकटॉक के सैंकड़ों किशोरों ने ट्रम्प की हालिया ओकलाहोमा प्रचार रैली के लिए टिकट बुक किए और रैली शुरू होने से पहले लोगों की संख्या कृत्रिम रूप से बढ़ाई, जिसके कारण ट्रम्प की रैली में उम्मीद के मुताबिक लोग एकत्र नहीं हुए। बाइडेन की तमाम कोशिशों के बावजूद वे अब भी ट्रम्प से पीछे हैं।

बाइडेन और ट्रम्प के बीच इस समय विभिन्न चुनौतियां हैं

डिजिटल कंपनी ‘एक्रोनिम’ की संस्थापक तारा मैक्गोवान ने कहा, ‘‘बाइडेन और ट्रम्प के बीच इस समय विभिन्न चुनौतियां हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ट्रम्प को अपने आधार को बचाने की आवश्यकता है और बाइडेन को नए मतदाताओं और संभावित समर्थकों के बीच पैठ बनानी है।’’

हालांकि ट्विटर, स्नैपचैट, रेडिट और फेसबुक समेत कई सोशल मीडिया मंचों ने घृणा पैदा करने वाले भाषणों और भ्रामक जानकारी देने वाले संदेशों के खिलाफ कदम उठाने शुरू कर दिए हैं, जिसके कारण ट्रम्प की चुनाव प्रचार मुहिम को काफी बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल