लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार हमलावर को मार गिराया

By भाषा | Updated: October 15, 2021 23:46 IST

Open in App

एंडरसन (अमेरिका), 15 अक्टूबर (एपी) अमेरिका में दक्षिण कैरोलिना के एंडरसन काउंटी में अधिकारियों ने पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी हमलावर को मार गिराया। शेरिफ कार्यालय ने इसकी जानकारी दी ।

एंडरसन काउंटी के शेरिफ कार्यालय ने बताया कि साउथ कैरोलिना रोड पर पुलिस द्वारा रोके जाने पर रॉबर्ट एलेन मनेस (39) ने पुलिस टीम पर गोली चलाई, जिसके बाद पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में गोली रॉबर्ट को लगी और उसने कुछ देर बाद उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

शेरिफ चाड मैक्ब्राइड ने कहा कि यह घटना बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे हुई। उन्होंने कहा कि घटना में किसी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आयी।

शेरिफ ने कहा कि मानेस ने बिना किसी चेतावनी के बंदूक निकालकर पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं। उन्होंने कहा कि पुलिस के गश्त वाहन में गोलियां लगने से कई सुराख हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना