लाइव न्यूज़ :

अमेरिका : जॉर्ज फ्लॉयड की मौत की दोबारा जांच के आग्रह वाली याचिका खारिज

By भाषा | Updated: June 25, 2021 22:28 IST

Open in App

मिनियापोलिस, 25 जून (एपी) अमेरिका की एक अदालत ने अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत की दोबारा जांच कराने की मांग करने वाली मिनियापोलिस के पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक चाउविन की याचिका को खारिज कर दिया है।

न्यायाधीश पीटर काहिल ने शुक्रवार को चाउविन के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया और कहा कि बचाव पक्ष के वकील एरिक नेल्सन ने यह प्रदर्शित नहीं किया कि उन्होंने अपने विवेक का दुरुपयोग किया।

गौरतलब है कि 45 साल के चाउविन ने 25 मई 2020 को अमेरिका के मिनियापोलिस की एक गली में फ्लॉयड को जमीन पर नौ मिनट से अधिक समय के लिए दबाए रखा था और फ्लॉयड द्वारा 'मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं' की गुहार लगाए जाने को अनदेखा किया।

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद अमेरिका के कई हिस्सों में ''ब्लैक लाइव्स मैटर'' के बैनर तले बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। कुछ विरोध प्रदर्शनों में हिंसा भी हुई थी। इसके बाद दुनिया के कई देशों में अश्वेत नागरिकों के अधिकारों को लेकर इस तरह के प्रदर्शन आयोजित किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?