लाइव न्यूज़ :

प्लेन क्रैश में बाल-बाल बची पिता और बेटी की जान, Apple iPad से मिले सिग्नल से हो सकी मलबे की खोज

By विनीत कुमार | Updated: November 17, 2021 13:51 IST

ऐपल के आईपैड से मिले सिग्नल के आधार पर बचावकर्मी प्लेन क्रैश के बाद पिता और बेटी के पास पहुंचकर उन्हें सुरक्षित निकालने में कामयाब रहे। घटना अमेरिका की है।

Open in App

तकनीक कई बार जान बचाने के काम में आती है। ऐसा ही कुछ अमेरिका के पेंसिलविनिया में हुआ जहां ऐपल के आईपैड (Apple iPad) की मदद से एक शख्स और उसकी बेटी की जान बचाई जा सकी।

सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को पेंसिलविनिया में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना के बाद उसमें सवार पायलट शख्स और उसकी बेटी मलबे में दब गए। बचावकर्मी हालांकि आईपैड से मिले सिग्नल के आधार उन तक पहुंचने में कामयाब रहे और उन्हें सुरक्षित निकाल लिया।

हाइपोथर्मिया से हो सकती थी पिता-बेटी की मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 58 साल के पायलट पिता और उनकी 13 साल की बेटी दो सीटर प्लेन में सवार थे। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद उनका प्लेन रडार से लापता हो गया। इसके बाद उसे पता लगाने की कोशिश शुरू हुई। रडार पर मिले प्लेन के अंतिम लोकेशन पर रेस्कूय टीम ने 30 वॉलेंटियर्स के साथ चप्पा-चप्पा छान मारा लेकिन जानकारी नहीं मिली। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने पायल की पहचान कर उनकी पत्नी से संपर्क किया। 

पत्नी से मिले फोन नंबर के बाद फिर शुरू हुई तलाशी

पायलट की पत्नी से फोन नंबर लिया गया और फिर सेल फोन सहित बेटी के साथ मौजूद आईपैड के सिग्नल को पकड़ने की कोशिश की गई। बचावकर्मियों को आईपैड से सिग्नल मिला और फिर उसी आधार पर दोबारा तलाशी अभियान शुरू हुआ। बता दें कि किसी फोन या आईपैड के लोकेशन का पता जीपीएस के जरिए लगाया जा सकता है।

एयरपोर्ट से 11 किलोमीटर दूर मिला प्लेन

आखिरकार प्लेन वाइक्स-बैरे स्क्रैंटन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सात मील दूर मिला। इसी एयरपोर्ट से प्लेन ने उड़ान भरी थी। प्लेन जहां क्रैश होकर गिरा था, वहां जंगलों और लकड़ियों से भरा इलाका है। पिता और बेटी को प्री-हाइपोथरमिक हालत में वहां से निकाला गया और तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उन्हें चोट कम लगी थी, इसलिए बचाया जा सका। दुर्घटना की वजह को लेकर अभी जांच जारी है।

टॅग्स :विमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

भारतSukhoi-30 Crash: असम में वायुसेना के फाइटर जेट क्रैश में नागपुर के पायलट की मौत, इलाके में पसरा मातम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला