लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: उड़ते विमान में इमरजेंसी गेट को खोलने लगा यात्री फिर अटेंडेंट पर किया हमला, जानें क्या है मामला?

By अंजली चौहान | Updated: March 7, 2023 11:42 IST

गौरतलब है कि आरोपी शख्स 33 साल का है और उसका नाम फ्रांसिस्को सेवरो टोरेस है। टोरेस को सोमवार शाम को बोस्टन लोगान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में उड़ते विमान में यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश यात्री ने जबरन गेट खोलने की कोशिश करते हुए फ्लाइट अटेंडेंट पर किया हमला आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है

वॉशिंगटन: दुनियाभर में विमान के भीतर होने वाली हिंसा की घटनाएं काफी बढ़ गई है। आए दिन खबरों की सुर्खियों कोई न कोई घटना ऐसी जरूर सामने आ रही है, जहां हमें विमान में हिंसा देखने को मिल रही है। इस बीच अमेरिका में एक 33 वर्षीय शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

शख्स पर आरोप है कि उसने उड़ते विमान में इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि लॉस एंजलिस से बोस्टन जाने वाली यूनाइटेड एयरलाइंस की उड़ान में इमरजेंसी गेट खोलने का प्रयास किया और फिर शख्स ने फ्लाइट अटेंडेंट की गर्दन में छुरा घोंपने की कोशिश करते हुए जानलेवा हमला किया। 

गौरतलब है कि आरोपी शख्स 33 साल का है और उसका नाम फ्रांसिस्को सेवरो टोरेस है। टोरेस को सोमवार शाम को बोस्टन लोगान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था और अमेरिका की जिला न्यायालय के मजिस्ट्रेट जज डीन के सामने पेश करने के बाद 9 मार्च, 2023 को अगली सुनवाई की जाएगी।  टोरेस लॉस एंजिलिस से बोस्टन जाने वाले विमान में सवार था, इसी दौरान उसने इस घटना को अंजाम दिया। 

मामले का संज्ञान लेते हुए यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि लियोमिंस्टर से एक शख्स को विमान के भीतर इमरजेंसी गेट खोलने और विमान अटेंडेंट के गले पर चाकू से वार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। 

टूटे हुए चम्मच से किया हमला 

जानकारी के अनुसार, बोस्टन में उतरने से लगभग 45 मिनट पहले विमान के फ्लाइट क्रू मेंबर्स को सूचना मिली कि स्टारबोर्ड साइट डोर जोकि फर्स्ट क्लास और कोच सेक्शन के बीच में है वह अनलॉक हुआ है। इस दौरान फ्लाइट अटेंडेंट नने देखा कि दरवाजे का लॉकिंग हैंडल हटा दिया गया है।

इसके बाद फ्लाइट अटेंडेंट ने यात्री से ऐसा करने से मना किया और क्रू मेंबर्स को घटना की सूचना दी। इस बीच आरोपी ने अटेंडेंट पर टूटे हुए चम्मच से हमला कर दिया और फ्लाइट अटेंडेंट की गर्दन पर तीन बार वार किया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। 

इस घटना के बाद अन्य यात्रियों ने टोरेस को पकड़ा और उसे किसी तरह से रोका। हालांकि, इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। इस मामले में एयरलाइन की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया कि उड़ान भरने पर प्रतिबंधित लगाया जाएगा। आरोपी के दोषी पाए जाने पर टोरेस को आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। 

टॅग्स :अमेरिकाहवाई जहाज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट