लाइव न्यूज़ :

अमेरिका देगा ओसामा बिन लादेन के बेटे का पता लगाने पर 10 लाख डॉलर का इनाम

By विनीत कुमार | Updated: March 1, 2019 08:55 IST

हमजा बिन लादेन ने पिछले दिनों शादी कर ली थी। उसने 9/11 के लिए विमान हाइजैक करने वाले मोहम्मद अट्टा की बेटी से की है।

Open in App

अमेरिका ने अलकायदा के सरगना रहे ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन के बारे में सूचना देने के लिए 10 लाख डॉलर का इनाम देने का फैसला किया है। अमेरिका में कूटनीतिक सुरक्षा के सहायक सचिव माइकल टी इवानोफ ने यह जानकारी दी।इवानटोफ ने कहा, 'अमेरिका अल-कायदा नेता हमजा बिन लादेन की पहचान और उसके किसी भी देश में होने की जानकारी देने वाले को 10 लाख डॉलर पुरस्कार देगा।'

यह पूछे जाने पर कि आखिरी बार हमजा के बारे में क्या जानकारी मिली थी, इवानोफ ने कहा, 'वह शायद अफगानिस्तान-पाकिस्तान की सीमा पर है और संभवत: ईरान जा सकता है।'

अमेरिका ने जनवरी-2017 में हमजा को 'वैश्विक आतंकवादी' माना था। साथ ही उसने घोषणा की थी कि अमेरिका के अधिकार में आने वाले हमजा की सभी संपत्ति को वह जब्त करने जा रहा है। साथ ही अमेरिका ने अपने सभी नागरिकों को भी उसके साथ किसी भी तरीके के लेन-देन में शामिल नहीं होने को कहा था।

गौरतलब है कि हमजा बिन लादेन ने पिछले दिनों शादी कर ली थी। हमजा ने यह शादी 9/11 आतंकी हमले के लिए विमान हाइजैक करने वाले मोहम्मद अट्टा की बेटी से की है। ओसामा के परिवार ने भी इसकी पुष्टि की है। 

इवानोफ ने कहा, 'हमजा मारे जा चुके आतंकी ओसामा बिन लादेन का बेटा है और अल-कायदा में बड़े लीडर के तौर पर उभर रहा है। उसने ऑडियो और वीडियो मैसेज भी इंटरनेट पर रिलीज किये हैं और अपने लोगों को अमेरिका और उसके पश्चिमी साझीदारों के खिलाफ हमला करने के लिए तैयार रहने को कहा है।'

बहरहाल, माना जा रहा है कि अमेरिका की ताजा घोषणा से यह साफ हो गया है कि वह अल-कायदा और उसके आकाओं के खिलाफ एक बार फिर सक्रिय हो गया है और बड़ी कार्रवाई कर सकता है।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा