लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: न्यूयार्क के गवर्नर कुओमो ने कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया

By भाषा | Updated: August 3, 2021 21:33 IST

Open in App

न्यूयार्क, तीन अगस्त (एपी) न्यूयार्क के गवर्नर एंड्रीयू कुओमो की जांच में पाया गया है कि उन्होंने प्रांतीय सरकार की कई मौजूदा एवं पूर्व कर्मचारियों का यौन उत्पीड़न किया है। प्रांत के अटार्नी जनरल लेतीतिया जेम्स ने मंगलवार को यह घोषणा की।

डेमोक्रेट कुओमो के खिलाफ दो बाहरी वकीलों ने करीब पांच महीने जांच की और उन्होंने 179 लोगों से बातचीत की, जिसमें उन्होंने पाया कि कुओमो प्रशासन में कामकाज का खराब माहौल है और यह भय पर आधारित है।

वकीलों ने जिन लोगों से पूछताछ की उनमें शिकायतकर्ताओं सहित, कार्यकारिणी चैम्बर की मौजूदा एवं पूर्व सदस्य, राज्य के सैनिक, राज्य के अतिरिक्त कर्मचारी तथा अन्य शामिल हैं जो नियमित तौर पर गवर्नर के संपर्क में थे।

जेम्स ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘इन पूछताछ से और साक्ष्य से बहुत परेशान करने वाली यह स्पष्ट तस्वीर उभर कर सामने आती है कि गवर्नर कुओमो ने राज्य की मौजूदा एवं पूर्व कर्मचारियों का यौन उत्पीड़न किया।’’

गौरतलब है कि पिछले साल की सर्दियों में दो सीनेटरों सहित न्यूयार्क के कई डेमोक्रेट नेताओं ने कुओमो के इस्तीफे की मांग की थी। लेकिन उन्होंने पद छोड़ने से इनकार कर दिया था और पद पर चौथे कार्यकाल के लिए कोष जुटा रहे हैं।

अटार्नी जनरल की रिपोर्ट कुओमो के खिलाफ महाभियोग के लिए आधार तैयार करने वाली प्रांतीय विधानसभा की जारी जांच में एक अहम भूमिका निभा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल