लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने जसवंत सिंह के निधन पर जताया शोक, भारत के साथ साझेदारी में उनकी भूमिका को किया याद

By भाषा | Updated: September 29, 2020 13:38 IST

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के दक्षिण और मध्य एशिया ब्यूरो ने एक ट्वीट में कहा कि एक विशिष्ट कैबिनेट मंत्री, सांसद और सैनिक जसवंत सिंह को भारतीय गणराज्य के लिए उनकी सेवा और अमेरिका-भारत साझेदारी में उनके महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए याद किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने कहा कि जसवंत सिंह के परिवार और उनके लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। पूर्व अमेरिकी राजनयिक स्ट्रोब टालबोट ने कहा कि जसवंत सिंह को एक असाधारण और बुद्धिमान व्यक्ति थे।

वाशिंगटन: अमेरिका ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भरत-अमेरिका साझेदारी को मजबूत करने के लिए उनके महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें याद किया जाएगा। भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी सहयोगी सिंह का 27 सितंबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

वह 82 वर्ष के थे। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के दक्षिण और मध्य एशिया ब्यूरो ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘एक विशिष्ट कैबिनेट मंत्री, सांसद और सैनिक जसवंत सिंह को भारतीय गणराज्य के लिए उनकी सेवा और अमेरिका-भारत साझेदारी में उनके महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए याद किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनके परिवार और उनके लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है।’’ पूर्व अमेरिकी राजनयिक स्ट्रोब टालबोट ने सिंह को एक असाधारण और बुद्धिमान व्यक्ति बताया।

टालबोट ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘असाधारण व्यक्ति, अपने देश और दुनिया के लिए बुद्धिमान और सच्चे सेवक, बहादुर सिपाही, माननीय राजनेता, कुशल और प्रभावी राजनयिक, व्यापक क्षेत्र के लेखक, गर्व से भरे हुए, स्नेही और प्यारे पति और पिता और दोस्त।’’

टालबोट ने 1994 से 2001 तक अमेरिका के उप विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया, जो 1998 के परमाणु परीक्षणों के बाद अमेरिका द्वारा भारत पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद अमेरिका की ओर से प्रमुख वार्ताकार थे।  

टॅग्स :अमेरिकाइंडियाअटल बिहारी वाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा