लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: मिनियोपोलिस ने पुलिस की ‘बॉडी कैमरा’ से जुड़ी नीति में किया बदलाव

By भाषा | Updated: February 2, 2021 12:46 IST

Open in App

मिनियापोलिस (अमेरिका) दो फरवरी (एपी) मिनियापोलिस के मेयर और पुलिस प्रमुख ने सोमवार को कहा कि अधिकारियों को अब ड्यूटी पर निजी बातचीत के लिए अपने ‘बॉडी कैमरे’ को बंद करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

मेयर जैकब फ्रे और पुलिस प्रमुख मेडारिया एराडोंडो ने नई पुलिस नीति के बारे में बताया कि अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान अपने कैमरा बंद करने की अनुमति नहीं होगी, लेकिन कोई भी वीडियो जारी करने से पहले कार्रवाई या रणनीति से जुड़ी बातों को उससे हटाया जा सकता है।

एराडोंडो ने एक बयान में कहा, ‘‘ एक समुदाय और एक पुलिस बल के तौर पर हमने देखा है कि ‘बॉडी कैमरा’ से प्राप्त फुटेज हमारे समुदाय में महत्वपूर्ण घटनाओं को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।’’

गौरतलब है कि अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की पिछले साल 25 मई को मिनियापोलिस पुलिस के एक अधिकारी द्वारा हत्या कर दी गई थी। श्वेत पुलिस अधिकारी ने फ्लॉयड की गर्दन को अपने घुटनों से दबाया था और उसके यह कहने के बावजूद दबाव कम नहीं किया था कि उसका दम घुट रहा है। इस घटना के विरोध में देश भर में प्रदर्शन हुए थे।

इस घटना को वहां खड़े कई लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया था और इसके बाद से ही पुलिस की र्कायप्रणाली में सुधार की मांग भी उठ गई थी।

मिनियापोलिस के एक पूर्व पुलिस अधिकारी के एक महिला की गोली मारकर हत्या करने के बाद भी ‘बॉडी कैमरे’ से जुड़ी नीतियों में बदलाव की मांग की गई थी।

मेयर और पुलिस प्रमुख ने पिछले महीने पुलिस अधिकारियों के लिए शहर की अनुशासनात्मक प्रक्रियाओं में बदलाव की घोषणा की थी, ताकि उन्हें उनके बुरे व्यवहार के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?