लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति डोनाल्ड का दावा, अमेरिका को बगदादी के उत्तराधिकारियों के बारे में पता लगा

By भाषा | Updated: October 28, 2019 07:47 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘‘मैंने बगदादी की सेहत के बारे में बहुत नहीं सुना था। मैंने सुना था कि उसकी सेहत ठीक नहीं थी लेकिन वह बहुत खौफनाक मौत मरा, यह मैं आपसे कह सकता हूं।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि अमेरिका मारे गए आईएसआईएस प्रमुख अबू बक्र अल बगदादी के उत्तराधिकारियों के बारे में जानता है और उन पर नजर रख रहा है। ट्रंप ने रविवार को घोषणा की थी कि इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) सरगना अबू बक्र अल बगदादी शनिवार को उत्तर-पश्चिमी सीरिया में अमेरिका के विशेष बलों की कार्रवाई में मारा गया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि अमेरिका मारे गए आईएसआईएस प्रमुख अबू बक्र अल बगदादी के उत्तराधिकारियों के बारे में जानता है और उन पर नजर रख रहा है। ट्रंप ने रविवार को घोषणा की थी कि इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) सरगना अबू बक्र अल बगदादी शनिवार को उत्तर-पश्चिमी सीरिया में अमेरिका के विशेष बलों की कार्रवाई में मारा गया।

राष्ट्रपति ट्रंप ने बगदादी के मारे जाने की घोषणा के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘हम उसके उत्तराधिकारियों के बारे में जानते हैं और उन पर हमारी नजर है।’’ उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, इस साल के शुरुआत में अमेरिकी सैनिकों ने अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन को मार गिराया था।

ट्रंप ने कहा, ‘‘हमजा बिन लादेन को मार गिराना बड़ी उपलब्धि थी लेकिन यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। ओसामा बिन लादेन बहुत बड़ा आतंकवादी था लेकिन लादेन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले से बड़ा आतंकवादी बना था। वहीं इस व्यक्ति ने पूरे क्षेत्र पर कब्जा करके एक देश बना लिया था जिसे वह ‘खिलाफत’ कहता था और वह यह दोबारा करने का प्रयास कर रहा था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने बगदादी की सेहत के बारे में बहुत नहीं सुना था। मैंने सुना था कि उसकी सेहत ठीक नहीं थी लेकिन वह बहुत खौफनाक मौत मरा, यह मैं आपसे कह सकता हूं।’’ 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल