लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: कमला हैरिस की समर्थकों से भावुक अपील, 'मां कहती थी हाथ पर हाथ धरे मत बैठे रहो, कुछ करो'

By भाषा | Updated: September 10, 2020 10:04 IST

अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी से उपराष्ट्रपति पद की कमला हैरिस ने चंदा जुटाने के लिए अपने समर्थकों से भावुक अपील की। उन्होंने अपने समर्थकों को लिखे ईमेल में अपनी मां और उनकी कही बातों को भी याद किया।

Open in App
ठळक मुद्देहैरिस ने चंदा जुटाने के लिए अपने समर्थकों को लिखा ईमेल, की भावुक अपीलमेरी मां हमेशा से कहती थी ‘हाथ पर हाथ धर कर बैठे मत रहो और शिकायत मत करो बल्कि कुछ करो: कमला हैरिस

वाशिंगटन: डेमोक्रेटिक पार्टी से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने कहा कि उनकी मां श्यामला गोपालन उनकी प्रेरणास्रोत हैं जिन्होंने जीवन भर उनका मार्गदर्शन किया । हैरिस ने चंदा जुटाने के लिए अपने समर्थकों को बुधवार को लिखे ईमेल में कहा, “मेरी मां हमेशा से कहती थी ‘हाथ पर हाथ धर कर बैठे मत रहो और शिकायत मत करो बल्कि कुछ करो।”

उन्होंने कहा, “मेरी मां के शब्दों ने जिंदगी भर मेरा मार्गदर्शन किया है और मुझे कदम उठाने, समस्याओं का समाधान करने तथा समाधानों के लिए लड़ने का हौसला दिया है।” भारतीय मूल की सांसद ने कहा कि उनके लिए यह मुश्किल फैसला नहीं था जब उनकी पार्टी से राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी जो बाइडेन ने उन्हें उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के लिए कहा था।

हैरिस ने कहा, “मुझे पता है कि मुझे ठीक वही करना है जो मेरी मां चाहती थी कि मैं करुं। जब करने के लिए बहुत कुछ हो, तो मुझे कुछ करना ही होगा।”

समर्थकों से चंदा देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा, “ मैं इस पद की उम्मीदवार बनाए जाने के लिए बहुत शुक्रगुजार हूं और पिछले कुछ हफ्तों में मुझे और जो को मिले समर्थन से अभिभूत हूं। और ईमानदारी से कहूं तो हमें इसकी बहुत जरूरत भी है।”

हैरिस ने न सिर्फ पार्टी के जनाधार को मजबूत बनाया है बल्किन अभियान के लिए रिकॉर्ड राशि जुटाने में भी मदद की है। इससे एक दिन पहले ऑनलाइन चंदा जुटाने के कार्यक्रम के दौरान हैरिस ने नागरिक अधिकारों के लिए निकाली गई रैलियों के बारे में बताया जब वह ओकलैंड में बड़ी हो रहीं थीं। इस कार्यक्रम की मेजबानी भारतीय-अमेरिकी एवं ‘टॉप शेफ’ की प्रस्तुतकर्ता पद्मलक्ष्मी और अभिनेता बिली पोर्टर ने की थी।

टॅग्स :कमला हैरिसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पजो बाइडेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल