लाइव न्यूज़ :

जो बाइडेन ने स्वीकार किया राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का नामांकन, ट्रंप को लेकर कही ये बात

By भाषा | Updated: August 21, 2020 10:15 IST

जो बाइडेन ने आधिकारिक तौर पर गुरुवार को राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का नामांकन स्वीकार कर लिया। इस मौके पर उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना भी साधा।

Open in App
ठळक मुद्देजो बाइडेन ने स्वीकार किया अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का नामांकनबाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप पर लगाया लोगों को अंधेरे में रखने का आरोप, कहा-सभी के साथ आने का ये समय

वाशिंगटन: जो बाइडेन ने राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का नामांकन आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया और मतदाताओं से अमेरिका में लंबे समय से छाए अंधेरे को दूर करने के लिए एक साथ आने की अपील की। बाइडेन ने इस मौके पर डोनाल्ड ट्रंप पर भी निशाना साधा और कहा कि मौजूदा राष्ट्रपति ने लोगों को अंधेरे में रखा।

अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति का एक वीडियो द्वारा परिचय दिया गया, जिसमें उनके जीवन, उनके कॅरियर, एक पिता, एक पति और एक राजनेता के तौर पर उनके व्यक्तित्व को रेखांकित किया गया।

बाइडेन के बेटे और बेटी ने क्या कहा

बाइडेन के नामांकन स्वीकार करने से पहले उनकी बेटी एशले बाइडेन और बेटे हंटर बाइडेन ने कहा, ‘हम आपको बताना चाहेंगे कि हमारे पिता कैसे राष्ट्रपति बनेंगे। वह कठोर होंगे। ईमानदार, सबका ध्यान रखने वाले और सिद्धांतों पर चलने वाले होंगे। वह आपकी बात सुनेंगे और जरूरत पड़ने पर हमेशा आपके साथ होंगे। वह आपको सच बताएंगे, तब भी जब आप उसे सुनना ना चाहें। वह आपको कभी निराश नहीं करेंगे।’

उन्होंने कहा, ‘वह काफी अच्छे पिता हैं और हमें लगता है कि वह एक बेहतरीन राष्ट्रपति बनेंगे।’ डेलावेयर में बृहस्पतिवार रात नामांकन स्वीकार करते हुए बाइडेन ने कहा, ‘हम एक साथ अमेरिका में छाए अंधेरे से बाहर निकल सकते हैं और हम निकलेंगे।’

बाइडेन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर निशाना साधते हुए कहा, ‘वर्तमान राष्ट्रपति ने बहुत लंबे समय तक अमेरिकी लोगों को अंधेरे में रखा।’ उन्होंने कहा, ‘बहुत गुस्सा, बहुत सारा डर, विभाजन। आज यहां मैं आपसे वादा करता हूं, अगर आप ने मुझे राष्ट्रपति बनाया तो, मैं हमारे लिए सर्वश्रेष्ठ काम करूंगा, बुरा नहीं। मैं रोशनी लाऊंगा, अंधेरा नहीं। हम सभी लोगों के एक साथ आने का समय आ गया है।’

टॅग्स :जो बाइडेनडोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाकमला हैरिस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल