लाइव न्यूज़ :

अमेरिका : लॉस एंजिलिस में एक बार फिर मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

By भाषा | Updated: July 19, 2021 09:28 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस (अमेरिका),19 जुलाई (एपी) कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस काउंटी के लोगों को टीका लगाने के बावजूद बंद जगह पर मास्क लगाने होंगे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने तेजी से फैल रहे संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए यह नया नियम जारी किया है, जो शनिवार देर रात अमल में आया।

लॉस एंजिलिस की आबादी 1.1 करोड़ है, जहां कोविड-19 के अत्यधिक संक्रामक स्वरूप ‘डेल्टा’ के मामले सामने आ रहे हैं।

लॉस एंजिलिस (एलए) काउंटी की पर्यवेक्षक हिल्डा सोलिस ने रविवार को कहा कि अधिकतर नए मामले उन लोगों में सामने आए हैं, जिन्होंने कोविड-19 रोधी टीके नहीं लगवाए।

उन्होंने ‘एबीसी’ के कार्यक्रम ‘दिस वीक’ में कहा, ‘‘मैं खुश नहीं हूं कि हमें दोबारा मास्क पहनने पड़ेंगे लेकिन यही हमारी जान बचाएगा और इस समय यही मेरे लिए सबसे जरूरी है।’’

कैलिफोर्निया में 15 जून से सभी आर्थिक गतिविधियां पूर्ण रूप से बहाल कर दी गई थीं, जिसके बाद से ही यहां लगातार संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

सैन फ्रांसिस्को बे एरिया के स्वास्थ्य अधिकारियों ने पिछले सप्ताह लोगों से सार्वजनिक भवनों, कार्यालयों या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में टीका लगने के बावजूद मास्क लगाने की अपील की।

सैन फ्रांसिस्को के काउंटी सांता क्लारा, सैन मेटो, मारिन, अल्मेडा, कॉन्ट्रा कोस्टा और सोनोमा काउंटी और बर्कले शहर में मास्क लगाने के अनिवार्य नियम को खत्म कर दिया गया है। वहीं, सैकरामेंटो और योलो ने लोगों से अनिवार्य रूप से बंद स्थानों पर मास्क पहनने की अपील की है।

लॉस एंजिलिस काउंटी में मास्क पहनने के नियम की घोषणा बृहस्पतिवार को की गई थी, जहां संक्रमण के नए मामलों और उससे मौत के मामले बढ़े हैं और अस्पतालों पर एक बार फिर भार बढ़ रहा है। कांउटी के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि लॉस एंजिलिस में रविवार को लगातार 10वें दिन एक हजार से अधिक 1,635 नए मामले सामने आए, जबकी 15 जून को जब राज्य को फिर से पूर्ण रूप से खोला गया था, तब 210 नए मामले ही सामने आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा