लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने यात्रा परामर्श जारी कर कहा: भूटान न जाएं अमेरिकी, श्रीलंका की यात्रा पर पुन: विचार करें

By भाषा | Updated: July 7, 2021 12:52 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, सात जुलाई अमेरिका ने भूटान में कोविड संबंधी हालात को देखते हुए अपने नागरिकों को वहां नहीं जाने का परामर्श दिया है तथा श्रीलंका में आतंकवाद के कारण लोगों से वहां की यात्रा पर पुन: विचार करने को भी कहा है।

हाल में जारी यात्रा परामर्श में विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘कोविड-19 के कारण भूटान की यात्रा नहीं करें।’’ इसमें मंत्रालय ने कहा कि रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने भूटान के लिए यात्रा स्वास्थ्य नोटिस जारी नहीं किया है जो इस बात का संकेत है कि देश में कोविड-19 के प्रकोप का स्तर क्या है यह पता नहीं चल पाया है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘यदि आपने एफडीए द्वारा अधिकृत किया टीके की पूरी खुराक ले ली है तो आपको कोविड-19 की चपेट में आने और गंभीर लक्षण विकसित होने का खतरा कम है। अंतरराष्ट्रीय यात्रा की योजना बनाने से पहले कृपया सीडीसी की टीका लगवा चुके लोगों और बिना टीका लगवाए यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए जो विशेष सलाह हैं उन्हें देख लें।’’

मंत्रालय ने अमेरिकी लोगों से कोविड-19 के कारण श्रीलंका की अपनी यात्रा पर पुन:विचार करने का सुझाव दिया और कहा कि ‘‘वहां पर आतंकवाद के कारण अतिरिक्त सतर्कता बरतें।’’ इसमें कहा गया कि सीडीसी ने श्रीलंका में कोविड के कारण तीसरे स्तर का यात्रा स्वास्थ्य नोटिस जारी किया है जो इस बात का संकेत है कि वहां पर कोविड-19 का स्तर काफी अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब