लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने पाकिस्तान यात्रा के लिए नागरिकों को जारी की चेतावनी, बताया आतंकवाद और सांप्रदायिक हिंसा से ग्रस्त मुल्क

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 7, 2022 17:15 IST

अमेरिका ने पाकिस्तान की यात्रा करने वाले यूएस नागरिकों के लिए चेतावनी जारी करते कहा कि अमेरिकी नागरिक आतंकवाद प्रभावित बलूचिस्तान प्रांत और खैबर-पख्तूनख्वा (केपीके) प्रांत यात्रा न करें क्योंकि वहां पर अपहरण और अन्य तरह की हिंसक घटनाएं उनके साथ पेश आ सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने पाकिस्तान जाने वाले नागरिकों को यात्रा संबंधी चेतावनी जारी की अमेरिका ने नागरिकों से कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद और सांप्रदायिक हिंसा वाला देश हैअमेरिकी नागरिक बलूचिस्तान और खैबर-पख्तूनख्वा की यात्रा न करें, वहां पर हिंसा की घटनाएं हो सकती हैं

वाशिंगटन:अमेरिका ने अपने नागरिकों को यात्रा संबंधी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद और सांप्रदायिक हिंसा वाला देश है। इसलिए वो पाकिस्तान में हाई रिस्क वाले एरिया में ट्रैवेल न करें। अमेरिका की ओर से बीते गुरुवार को जारी किये गये तीसरे स्तर के यात्रा परामर्श में कहा गया है कि अमेरिकी नागरिक आतंकवाद प्रभावित बलूचिस्तान प्रांत और खैबर-पख्तूनख्वा (केपीके) प्रांत यात्रा न करें क्योंकि वहां पर अपहरण और अन्य तरह की घटनाएं उनके साथ पेश आ सकती हैं।

नागरिकों के लिए जारी सिफारिश में कहा गया है कि बलूचिस्तान और खैबर-पख्तूनख्वाह के नियंत्रण रेखा इलाकों में आतंकवाद और विभिन्न गुटों के बीच सशस्त्र संघर्ष की संभावना बहुत ज्यादा है। नागरिकों को आगाह करते हुए कि अमेरिका ने कहा कि आतंकवादी समूह पाकिस्तान में विदेशी नागरिकों पर हमलों की साजिश रचते रहते हैं। इसलिए उन्हें सलाह जाती कि वो इन इलाकों के परिवहन केंद्र, बाजार, शॉपिंग मॉल, सैन्य प्रतिष्ठान, हवाई अड्डे, विश्वविद्यालय, पर्यटन स्थल, स्कूल, अस्पताल, पूजा स्थलों की यात्र न करें क्योंकि आतंकी बिना किसी चेतावनी के हमला कर सकते हैं।

गुजरे समय में अमेरिकी राजनयिकों को पाकिस्तान में आतंकियों द्वारा निशाना बनाए जाने की घटना का हवाला देते हुए अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नागरिकों को स्थानीय घटनाओं के प्रति सतर्क रहने की भी सलाह दी है। अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "पाकिस्तान में आतंकवाद का एक स्थानीय इतिहास चला आ रहा है। आतंकियों ने कई बात विदेशी नागरिकों के साथ-साथ स्थानीय सैन्य और पुलिसबल पर अंधाधुंध हमला किया है। पूरे पाकिस्तान में अक्सर आतंकी हमले होते रहते हैं, जिनमें से अधिकांश बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वाह के इलाकों में होते हैं।"

अमेरिकी सरकार ने आगे कहा कि सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान के भीतर अमेरिकी सरकार के कर्मियों की यात्रा प्रतिबंधित है और पेशावर में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास अमेरिकी नागरिकों को कोई कांसुलर सेवा प्रदान करने में असमर्थ है।

अमेरिकी सलाहकार ने अपने नागरिकों से विशेष रूप से बलूचिस्तान की अप्रत्याशित असुरक्षा की स्थिति को देखते हुए वहां की यात्रा पर विशेष सावधानी बरतने को कहा है। बयान में कहा गया है, "अमेरिकी नागरिक किसी भी सूरत में बलूचिस्तान की यात्रा न करें क्योंकि बीते 2019 से वहां पर सक्रिय आतंकी समूह और अलगाववादी संगठनों के हमले में कई लोगों की मौत हो चुकी है और वो पूरे क्षेत्र बहुत अस्थिर है।"

टॅग्स :पाकिस्तानअमेरिकाआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट