लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ‘अनवरत युद्ध’ के इस काल को समाप्त कर ‘अनवरत कूटनीति’ के नए युग की शुरुआत कर रहा है: बाइडन

By भाषा | Updated: September 22, 2021 00:27 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 21 सितंबर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका ने अफगानिस्तान में 20 साल तक चले संघर्ष को समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि एक ओर अमेरिका इस ''अनवरत युद्ध'' काल को समाप्त कर रहा है,तो वहीं दूसरी ओर वह दुनिया भर के लोगों को ऊपर उठाने और लोकतंत्र का नवीनीकरण तथा इसकी रक्षा करने के लिए ‘‘अनवरत कूटनीति’’ के नए युग की शुरुआत कर रहा है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें उच्चस्तरीय सत्र में अपने पहले संबोधन में, बाइडन ने महासभा हॉल में एकत्रित विश्व नेताओं और राजनयिकों से कहा कि उनके विचार में दुनिया ''इतिहास के एक परिवर्तन बिंदु'' पर है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “अतीत के युद्धों को जारी रखने के बजाय, हम अपना ध्यान उन चुनौतियों पर केंद्रित कर रहे हैं जिन पर हमारा सामूहिक भविष्य टिका हुआ है । इनमें इस महामारी को समाप्त करना, जलवायु संकट से निपटना, वैश्विक शक्ति गतिशीलता में बदलाव तय करना, व्यापार, साइबर और उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर दुनिया के नियमों को आकार देना तथा आतंकवाद के खतरे का सामना करना शामिल है।''

उन्होंने कहा, ''हमने अफगानिस्तान में 20 साल के संघर्ष को समाप्त कर दिया है और जब हम अनवरत युद्ध के इस काल को समाप्त कर रहे हैं, तो हम अनवरत कूटनीति के एक नए युग की शुरुआत भी कर रहे हैं। हम लोकतंत्र के नवीनीकरण और इसकी रक्षा पर काम कर रहे हैं।''

बाइडन ने अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का उल्लेख किया, जिसे पिछले महीने 15-राष्ट्रों के संयुक्त राष्ट्र अंग की भारत की अध्यक्षता में पारित किया गया था। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका अपनी भूमिका निभाता रहेगा, लेकिन “यदि सभी राष्ट्र एक साथ काम करें तभी हम अधिक सफल और अधिक प्रभावशाली साबित हो पाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब