लाइव न्यूज़ :

अमेरिका लोकतंत्र को हथियार का रूप दे रहा : चीन ने बाइडन के सम्मेलन पर कहा

By भाषा | Updated: December 9, 2021 19:41 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, नौ दिसंबर चीन ने बृहस्पतिवार को अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह लोकतंत्र को हथियार का रूप दे रहा है। साथ ही, चीन ने इंटरनेट के भविष्य के लिए गठबंधन की बाइडन प्रशासन की पहल की आलोचना करते हुए कहा कि इसका लक्ष्य अमेरिका के साइबर वर्चस्व को कायम रखना है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन बृहस्पतिवार से लोकतंत्र सम्मेलन की मेजबानी कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य सरकारों और नागरिक समाज के नेताओं को एक मंच पर लाना है। हालांकि, इसमें शामिल होने के लिए जिन देशों को न्योता दिया गया है उनमें चीन का नाम नहीं है।

चीन इस बात को लेकर नाराज है कि अमेरिका ने सम्मेलन के लिए ताईवान को न्योता दिया है। स्वशासित द्वीप ताईवान 9-10 दिसंबर को आयोजित सम्मेलन में आमंत्रित किये गये 110 देशों में शामिल है। चीन ताईवान पर अपनी मुख्य भूमि होने का दावा करता है।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने यहां संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘यह साबित होता है कि अमेरिका लोकतंत्र का राजनीतिकरण कर रहा और इसे हथियार का रूप दे रहा है। ’’

यह सवाल, लोकतंत्र सम्मेलन में इंटरनेट के भविष्य के लिए गठबंधन के अमेरिकी प्रस्ताव को वाशिंगटन द्वारा आगे बढ़ाये जाने के बारे में किया गया था।

वांग ने कहा, ‘‘तथ्यों से पता चलता है कि लोकतंत्र के लिए तथाकथित सम्मेलन का लोकतंत्र को लेकर वैश्विक जन कल्याण से कोई लेना देना नहीं है बल्कि यह अमेरिका के स्वार्थ को पूरा करने तथा अमेरिकी वर्चस्व को कायम रखने के बारे में है।’’

एशिया-प्रशांत क्षेत्र से आमंत्रित किये गये देशों में भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, आस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, मालदीव और फिलीपीन शामिल हैं।

सर्बिया सहित ज्यादातर यूरोपीय देशों को भी आमंत्रित किया गया है लेकिन बोस्निया और हर्जेगोविना या हंगरी को नहीं।

चीन सम्मलेन की यह कहते हुए आलोचना कर रहा है कि लोकतंत्र पर अमेरिका का एकाधिकार नहीं है और सम्मेलन का लक्ष्य विश्व को बांटना है।

वांग ने ‘इंटरनेट के भविष्य के लिए गठबंधन’ की भी आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिका द्वारा प्रस्तावित इंटरनेट के लिए तथाकथित गठजोड़ इस बात का एक और उदाहरण है कि अमेरिका किस तरह प्रौद्योगिकीय एकाधिकार व साइबर वर्चस्व स्थापित करना चाहता है तथा अन्य देशों के प्रौद्योगिकीय विकास की अनदेखी करना चाहता है।

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका विशेष रूप से इंटरनेट के विकास में साझेदारों को चयनित करने के विकासशील देशों के अधिकार को छीनना और डिजिटल विकास एवं प्रौद्यागिकीय प्रगति का लाभ मिलने में बाधा डालना चाहता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका टकराव पैदा कर रहा और इंटरनेट का विभाजन कर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...