लाइव न्यूज़ :

अमेरिका को अंदेशा, चीनी सरकार के साथ जानकारियां साझा कर रही है हुआवेई: पोम्पिओ

By भाषा | Updated: May 30, 2019 12:34 IST

चीन के साथ व्यापार युद्ध को बढ़ाते हुए अमेरिका के वाणिज्य विभाग ने सुरक्षा चिंताओं के चलते हुआवेई को काली सूची में डाल दिया है। साथ ही अमेरिकी कंपनियों को उसके दूरसंचार उपकरण उपयोग करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Open in App

अमेरिकी सरकार को अंदेशा है कि हुआवेई चीन की सरकार के साथ अहमद जानकारी साझा कर रही है, इसलिए वह इस दूरसंचार कंपनी का विरोध कर रही है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि हुआवेई चीनी सरकार का ही एक माध्यम है।चीन के साथ व्यापार युद्ध को बढ़ाते हुए अमेरिका के वाणिज्य विभाग ने सुरक्षा चिंताओं के चलते हुआवेई को काली सूची में डाल दिया है। साथ ही अमेरिकी कंपनियों को उसके दूरसंचार उपकरण उपयोग करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।इस हफ्ते की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ चल रही व्यापार वार्ताओं में हुआवेई के मामले को शामिल किए जाने की संभावना जतायी थी। पोम्पिओ ने बुधवार को फॉक्स बिजनेस न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में कहा हुआवेई चीनी सरकार का ही माध्यम है और वे बहुत गहरे तक जुड़े हुए हैं।उन्होंने अमेरिका के हुआवेई को वैश्विक स्तर पर रोकने से जुड़े प्रयासों पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि यह कुछ ऐसा है जिसे समझना अमेरिकियों के लिए बहुत कठिन है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी कंपनियां सरकार के साथ सहयोग करें और नियमों का पालन करें। लेकिन कोई भी राष्ट्रपति अमेरिका की निजी कंपनियों को निर्देश नहीं दे सकता जबकि चीन में यह बात बहुत अलग है। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल