लाइव न्यूज़ :

ईरान के इनकार के बावजूद बातचीत के लिए तैयार है अमेरिका

By भाषा | Updated: March 1, 2021 10:04 IST

Open in App

वाशिंगटन, एक मार्च (एपी) बाइडन प्रशासन ने रविवार को कहा कि वह ईरान के साथ 2015 के परमाणु समझौते को लेकर बातचीत करने के लिए तैयार है, जबकि ईरान ने समझौते को लेकर अमेरिका और अन्य भागीदारों के साथ बैठक में शामिल होने के यूरोपीय संघ के आमंत्रण को ठुकरा दिया है।

प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वार्ता में शामिल नहीं होने के फैसले से अमेरिका निराश है लेकिन वह वार्ता के प्रारूप और ढांचे को लेकर लचीला रूख अपना रहा है और राजनयिक प्रक्रिया के तहत यूरोपीय संघ के आमंत्रण को ठुकराने के ईरान के फैसले पर भी गौर कर रहा है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका इस दिशा में आगे के कदम को लेकर अन्य सहयोगी देशों ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, जर्मनी, रूस और यूरोपीय संघ के साथ विचार-विमर्श करेगा।

इससे पहले रविवार को ईरान ने वार्ता के प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा कि बैठक के लिए यह सही समय नहीं है।

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि अमेरिका ईरान के साथ हुए समझौते में फिर से शामिल होगा। डोनाल्ड ट्रंप ने 2018 में समझौते से अमेरिका के बाहर होने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल