लाइव न्यूज़ :

क्या अमेरिका ईरान पर हमले की कर रहा है तैयारी?, 1000 अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती को मंजूरी

By भाषा | Updated: June 18, 2019 13:44 IST

कार्यवाहक रक्षा मंत्री पैट्रिक शनाहान ने एक बयान में कहा कि सैनिकों को ‘‘ पश्चिम एशिया में हवाई, नौसैनिक, और जमीनी खतरों से निपटने के लिए भेजा जा रहा है।’’

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम एशिया में 1000 अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की अनुमति दे दी है।अमेरिका ने पिछले सप्ताह ईरान को ओमान की खाड़ी में दो टैंकर हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

(ललित के झा)

अमेरिका ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ बढ़ते तनाव को ध्यान में रखते हुए उसने पश्चिम एशिया में 1000 अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की अनुमति दे दी है। ईरान की हाल ही में दी उस धमकी के बाद अमेरिका का यह बयान आया है, जिसमें उसने कहा था कि परमाणु समझौते के तहत अगर विश्व ने अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी नहीं की तो वह 10 दिन के भीतर अपनी यूरेनियम भंडार सीमा बढ़ा देगा।

कार्यवाहक रक्षा मंत्री पैट्रिक शनाहान ने एक बयान में कहा कि सैनिकों को ‘‘ पश्चिम एशिया में हवाई, नौसैनिक, और जमीनी खतरों से निपटने के लिए भेजा जा रहा है।’’ शनाहान ने कहा, ‘‘ हालिया ईरानी हमलों ने ईरानी बलों और उसके इशारों पर काम कर रहे समूहों के शत्रुतापूर्ण व्यवहार पर प्राप्त खुफिया जानकारी की पुष्टि की है, जो पूरे क्षेत्र में अमेरिकी कर्मियों और उनके हितों के लिये खतरा हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अमेरिका ईरान के साथ कोई टकराव नहीं चाहताा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ तैनाती का लक्ष्य पूरे क्षेत्र में काम करने वाले हमारे सैन्य कर्मियों की सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित करना और हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना है। ’’ अमेरिका ने पिछले सप्ताह ईरान को ओमान की खाड़ी में दो टैंकर हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

हालांकि तेहरान ने इसे ‘‘निराधार’’ करार देते हुए खारिज कर दिया था। अमेरिका के ईरान के साथ बहुराष्ट्रीय परमाणु समझौते से बाहर होने के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। इस बीच, चीन ने अमेरिका को चेताया कि ऐसा करने के गंभीर परिणाम होंगे। 

टॅग्स :अमेरिकाईरानडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल