लाइव न्यूज़ :

अमेरिका हमारा मित्र, अफगानिस्तान में दोनों देश चाहते हैं शांति और समृद्धि : पाकिस्तान

By भाषा | Updated: August 13, 2021 22:38 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 13 अगस्त पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि वह अमेरिका को अपना मित्र मानता है और अफगानिस्तान में शांति और समृद्धि के साझा उद्देश्य को हासिल करने के लिए उसके साथ व्यापक स्तर पर संबंधों को मजबूत करना चाहता है।

पाकिस्तान का यह वक्तव्य प्रधानमंत्री इमरान खान के उस बयान का स्पष्टीकरण माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका पाकिस्तान को केवल अफगानिस्तान में उसके द्वारा की गई गड़बड़ियों को दूर करने के लिये उपयोगी मानता है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जाहिद हफीज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री की टिप्पणी को लेकर मीडिया की ओर से किए जा रहे सवालों के जवाब में यह बात कही।

चौधरी ने कहा, ''अफगान शांति प्रक्रिया सहित कई प्रमुख मुद्दों पर हमारे साझा विचार और हित हैं। दोनों देशों का मानना है कि अफगानिस्तान में संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं है और अमेरिका तथा पाकिस्तान दोनों ही देश अफगानिस्तान में शांति देखना चाहते हैं।’’

इमरान खान ने बुधवार को विदेशी पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा था, “ पाकिस्तान को केवल इस संदर्भ में ही उपयोगी माना जाता है कि वह किसी तरह इस गड़बड़ी को सुलझाने में काम आ सकता है। अमेरिका ने पिछले 20 वर्षों के दौरान सैन्य तरीके से अफगानिस्तान की समस्या को सुलझाने की कोशिश की है। वास्तव में सैन्य तरीके से इसका कभी समाधान नहीं हो सकता।“

गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने 31 अगस्त तक अफगानिस्तान से सभी अमेरिकी और नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) के सैनिकों को वापस बुलाने की घोषणा की है। इसके बाद से ही अफगानिस्तान में निरंतर तालिबान का प्रभाव बढ़ता जा रहा है और हिंसक घटनाओं में भारी इजाफा हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें