लाइव न्यूज़ :

चीन पर धैर्य के साथ आगे बढ़ रहा है अमेरिका : व्हाइट हाउस

By भाषा | Updated: April 10, 2021 10:03 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 10 अप्रैल व्हाइट हाउस ने कहा कि जो बाइडन प्रशासन चीन के साथ धैर्य के साथ आगे बढ़ रहा है और उसे कोई जल्दबाजी नहीं है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि चीन के साथ संबंध कड़ी प्रतिस्पर्धा पर आधारित हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने निजी और सार्वजनिक तौर पर ताइवान में चीन की आक्रामकता को लेकर अपनी बढ़ती चिंताएं व्यक्त की हैं। ताइवान में लोकतंत्र को खत्म करने के लिए चीन तेजी से बलपूर्वक कार्रवाई कर रहा है। हमने ताइवान की खाड़ी में ‘पीआरसी’ सेना की चिंताजनक गतिविधि बढ़ती देखी है, हम मानते हैं कि वह संभवत: अस्थिरता पैदा करने के लिए है।’’

साकी ने कहा, ‘‘हम धैर्य के साथ इस तरफ आगे बढ़ रहे हैं, हम जल्दबाजी में नहीं हैं। हम अपने देश में स्थितियों को मजबूत करने, अपने कार्यबल को बेहतर सहयोग देने और यह सुनिश्चित करने पर काम कर रहे हैं कि हम ताकत के साथ संबंधों को आगे बढ़ाएं।’’

अमेरिका ताइवान के समीप चीन की सैन्य कार्रवाई पर करीबी नजर रख रहा है।

पेंटागन ने कहा कि वह दक्षिण चीन सागर में चीन की सैन्य गतिविधियों को लेकर चिंतित है।

पेंटागन प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, ‘‘हम दक्षिण चीन सागर के यूनियन बैंक क्षेत्र में चीन के नौसैन्य वाहनों के जुटने से चिंतित हैं। साथ ही हम सहयोगी फिलीपीन के कानूनी अधिकारों को बाधित करने के चीन के प्रयासों से भी चिंतित हैं। अमेरिका अपने सहयोगियों के साथ खड़ा है और हम हिंद-प्रशांत क्षेत्र को मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना