लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान द्वारा एफ-16 का दुरुपयोग किए जाने संबंधी खबरों पर कड़ी नजर रख रहा है अमेरिका

By भाषा | Updated: March 6, 2019 12:50 IST

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि स्वदेश निर्मित एफ-16 लड़ाकू विमानों के पाकिस्तान द्वारा गलत इस्तेमाल किए जाने संबंधी खबरों पर उनका देश अधिक जानकारी जुटा रहा है। 

Open in App

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका इन खबरों पर कड़ी नजर रख रहा है कि हाल में पाकिस्तानी और भारतीय वायुसेनाओं के बीच हुए हवाई संघर्ष में पाकिस्तान ने एफ-16 लड़ाकू विमान का भारत के खिलाफ गलत इस्तेमाल किया। 

भारतीय वायुसेना ने बृहस्पतिवार को एम्राम मिसाइल के कुछ टुकड़े यह साबित करने के लिए साक्ष्य के तौर पर दिखाए थे कि बालाकोट में भारत की आतंकवाद रोधी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने अमेरिका निर्मित एफ-16 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल कश्मीर में भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर हवाई हमले के लिए किया था।

इससे पहले पाकिस्तान ने दावा किया था कि किसी एफ-16 लड़ाकू विमान का इस्तेमाल नहीं किया गया।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि स्वदेश निर्मित एफ-16 लड़ाकू विमानों के पाकिस्तान द्वारा गलत इस्तेमाल किए जाने संबंधी खबरों पर उनका देश अधिक जानकारी जुटा रहा है। 

विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता रॉबर्ट पलाडिनों ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा,‘‘हमने उन खबरों को देखा है और हम मुद्दे पर करीबी नजर रखे हुए हैं।’’ वह इस संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे कि एफ 16 को लेकर हुए ‘एंड-यूजर’ समझौते का पाकिस्तान ने उल्लंघन किया है।

उप प्रवक्ता ने कहा कि मैं किसी बात की पुष्टि नहीं कर सकता, नीतिगत मामला होने के कारण हम द्विपक्षीय समझौते की विषयवस्तु पर सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कह सकते। 

टॅग्स :पाकिस्तानअमेरिकापुलवामा आतंकी हमलाभारतीय वायुसेना स्ट्राइकजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा