लाइव न्यूज़ :

भारत के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता करने का इच्छुक है अमेरिका

By भाषा | Updated: February 23, 2021 08:52 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 23 फरवरी अमेरिका ने कहा है कि वह भारत के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए ‘‘व्यापक’’ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के लिए तत्पर है।

अमेरिका ने कहा कि कोविड-19 महामारी को लेकर दोनों देशों के बीच सहयोग स्वास्थ्य एवं जैवचिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच दशकों से चली आ रही सफल भागीदारी पर आधारित है।

अमेरिका में सोमवार को कोविड-19 के संक्रमण से मरने वालों की संख्या पांच लाख पार कर गयी।

जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार देश में संक्रमण के कुल 28,184,218 मामले हैं और मरने वालों की संख्या 500,172 है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने सोमवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम स्वास्थ्य के क्षेत्र में दोनों देशों (भारत और अमेरिका) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के लिए तत्पर हैं। हम रोग (कोविड-19) से निपटने के लिए निदान, चिकित्सा, टीके के क्षेत्र में मिलकर काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत और अमेरिका के बीच जब व्यापक मुद्दे पर भागीदारी की बात आती है तो मैं कहना चाहूंगा कि दोनों देशों के बीच यह सहयोग स्वास्थ्य एवं जैवचिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में दशकों से चली आ रही सफल भागीदारी पर आधारित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल