लाइव न्यूज़ :

अमेरिका कर रहा है कोरोना वायरस की 10 दवाइयों का क्लीनिकल टेस्ट: डोनाल्ड ट्रंप

By भाषा | Updated: April 9, 2020 15:03 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके देश में फिलहाल कोरोना वायरस की दवाइयों पर तेजी काम किया जा रहा है। ट्रंप के अनुसार 10 दवाइयों का क्लीनिकल परीक्षण चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके देश में फिलहाल कोरोना वायरस की 10 दवाइयों का क्लीनिकल परीक्षण चल रहा है।कोविड-19 के अमेरिका में ही 4.3 लाख मरीज हैं जबकि इससे 14,700 लोगों की मौत हो चुकी है।

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उनके देश में फिलहाल कोरोना वायरस की 10 दवाइयों का क्लीनिकल परीक्षण चल रहा है। यह परीक्षण तेज़ी से फैल रहे कोरोना वायरस के चिकित्सकीय समाधान तलाश करने के प्रशासन के ‘‘अभूतपूर्व’’ प्रयासों के तहत किया जा रहा है। कोई टीका या दवाई नहीं होने की वजह से कोरोना वायरस दुनियाभर में 88,500 से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है और लगभग 15 लाख लोगों को संक्रमित कर चुका है। कोविड-19 के अमेरिका में ही 4.3 लाख मरीज हैं जबकि इससे 14,700 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना वायरस पर अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने बुधवार को कहा, " अमेरिकी उद्योग और अमेरिकी डॉक्टर एवं वैज्ञानिक मदद के लिए आगे आए हैं। 10 दवाइयों का क्लीनिकल परीक्षण चल रहा है और मेरा प्रशासन बिना किसी देरी के इलाज उपलब्ध कराने के लिए अप्रत्याशित कदम उठा रहा है।" उन्होंने कहा, " डॉक्टर, लैब तकनीशियन, कंपनियां कुछ चीजें लेकर आ रही हैं, जो मेरे ख्याल से निकट भविष्य में बहुत खास और अहम होने वाली हैं।" सवाल के जवाब में उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा कि अमेरिका मलेरिया रोधी दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन पर अलग से चार क्लीनिकल परीक्षण कर रहा है।

अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन ने कोविड-19 के संभावित इलाज के तौर पर हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की पहचान की है। भारत इस दवा का सबसे बड़ा उत्पादक है और पिछले हफ्ते ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोन पर बातचीत के बाद भारत ने इस दवा के निर्यात पर से प्रतिबंध हटा लिया। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पकोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल